
नई दिल्ली। बॉलीवुड के नामी फिल्ममेकर करण जौहर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन इस बात उनके चर्चा में आने की वजह जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे।
करण जौहर का बयान
करण जौहर ने एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी लाइफ की निजी बातों का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि ‘कुछ कुछ होता है’ के निर्देशन के बाद जब वह कुछ पॉपुलर हुए तभी उन्होंने अपनी वर्जिनिटी खोई थी। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह 26 साल की उम्र के थे।
उन्होंने आगे बताया कि मोटे होने की वजह से सभी उन्हें नजरअंदाज करते थे। वह किसी को आकर्षित नहीं कर पाते थे। लेकिन उन्होंने खुद पर काफी मेहनत की और फिर धीरे-धीरे उनके आत्मविश्वास में काफी इजाफा हुआ।
करण जौहर ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। उसके बाद एक से एक हिट फिल्में दीं। रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ रिलीज़ होने जा रही है, जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
करण ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
करण जौहर को सोशल मीडिया की वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर आप सेलिब्रिटी हो तो सोशल मीडिया आप के लिए बुरा साबित हो सकता है।
करण जौहर ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के लिए कॉलम लिखा है। इसमें करण ने लिखा है कि सोशल मीडिया पर उन्हें ‘गे’ कहकर बुलाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी के सोचने से कुछ नहीं हो जाता है लेकिन यह तरीक बेहद शर्मनाक है।
उन्होंने लिखा कि न ही वह स्टड हैं और न ही वह हीरो हैं। इसके बावजूद उन्हें लेकर इतनी तरीके की बातें होती हैं और मज़ाक बनाया जाता है।
करण ने कॉलम में यह भी मेंशन किया कि पाउट करने पर भी उन्हें सोशल मीडिया यूज़र्स से गालियां पड़ती हैं। उन्होंने लिखा कि अगर उनके पास मसल्स होतीं तो वह पाउट ही क्यों करते।