कब्ज और डायबिटीज जैसी बीमारियों के लिए रामबाण है अंजीर

दुनिया  के कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें फल खाना बेहद पसंद होता है। वहीँ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हरी-सब्जियां और फल अपने सेहत के लिए खाते हैं। चलिए आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे जिसे खाने से आप कई सारी बीमारियों से बच सकते हैं। जी हां अंजीर एक ऐसा फल हैं जो स्वाद के साथ-साथ हमारे सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।

डायबिटीज
ताजा अंजीर रसदार गुदे और कुरकुरे बीजों से भरा होता है। भारत में यह सूखे फल के रूप में भी मिल जाता है, लेकिन ज्यादातर लोग ताजा अंजीर खाना पंसद करते है। इसमे कम कैलोरी और शुगर होती हैं जो डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती है।

वजन घटाने में करे मदद
अंजीर फाइबर का पावरहाउस होता है। यह पाचन क्रिया को ठीक रखता है। इसे खाने से भूख से राहत मिलती है और दोबारा जल्दी भूख नही लगती और यह वजन घटाने में बहुत हेल्प करता है।

कब्ज करता है दूर
अंजीर खाने से कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है। सूखा अंजीर खाने से पेट दर्द से भी राहत मिलती है।

बवासीर का ईलाज
बवासीर कब्ज से पैदा होने वाली बीमारी है। यह पाचन क्रिया में खराबी के कारण होती है। इसके लिए रोजाना  2-3 सूखे अंजीर को पानी में भिगो दें और उन्हें रात भर छोड़ दें. सुबह उनका सेवन करें।

LIVE TV