अब तो आना ही पड़ेगा सुनील को, बुला रही कपिल की गर्लफ्रेंड

कपिल की गर्लफ्रेंडनई दिल्ली। कपिल शर्मा और सुनील के विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। कपिल ने विवाद के बाद भी सुनील की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए उनके बर्थडे पर विश किया था। सोशल मीडिया पर कपिल के मैसेज का सुनील ने बड़े ही विनम्रता से जवाब दिया था। कपिल ने सुनील से कई बार शो में वापसी की गुजारिश की लेकिन सुनील ने उनकी एक न सुनी। अब सुनील को मनाने के लिए मैदान में कपिल की गर्लफ्रेंड गिन्नी आ चुकी है।

सुनील ग्रोवर को मनाने के लिए कपिल शर्मा अब पूरी तरह से लग चुके हैं। जहां हाल ही में कपिल ने  सुनील को ट्वीट कर बर्थ डे विश किया। वहीं अब उनकी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ भी सुनील को मनाने के लिए मैदान ए जंग में कूद पड़ी हैं। गिन्नी ने सुनील को ट्विटर  पर ट्वीट कर बर्थ डे विश करने के बहाने शो में वापस आने की रिक्वेस्ट की है। गिन्नी ने यहां तक की इनिशिएटिव लेते हुए कपिल को माफ करने की बात करते हुए ये तक कह दिया कि वो सुनील के छोटे भाई हैं और उन्हें सुनील माफ कर दें और शो में वापसी करें।

यह भी पढ़ें : ऐश्वर्या ने संगम में विसर्जित की पिता की अस्थियां

गिन्नी का ट्वीट सुनील के लिए

सुनील ग्रोवर के बर्थडे पर गिन्नी ने सुनील से शो में वापस आने का निवेदन किया है। गिन्नी ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा- हैप्पी बर्थडे सुनील ग्रोवर हम तुम्हें बहुत मिस करते हैं। अपने छोटे भाई की बात मानो और द कपिल शर्मा शो में वापस आओ।

सुनील का चेहरा शो के स्टिंग से हटाने के बाद गिन्नी का ट्वीट

गिन्नी ने कपिल को सुनील का छोटा भाई कहा है और दूसरा यह कि शो के स्टिंग से सुनील का चेहरा हाल ही में हटा दिए जाने के बाद गिन्नी ने यह बात कही है।

यह भी पढ़ें : लूइस फॉन्सी को पसंद आया ‘डेस्पासितो’ का इंडियन वर्जन

ऑस्ट्रेलिया से वापसी के वक्त कपिल ने फ्लाइट में नशे की हालत में सुनील को काफी भला बुरा कहा था और उन पर जूता उछाला था जिसके बाद सुनील ने कपिल शर्मा शो को अलविदा कह दिया था। उसके बाद से सुनील कपिल के शो पर नजर नहीं आए थे।

लोग बंटे दो खेमे में

सुनील के द कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद से शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। इतना ही नहीं अब शो के दर्शक भी दो खेमों में बंट गए। एक तरफ वे लोग थे जो कपिल को सपोर्ट कर रहे थे और दूसरी तरफ वे लोग जो सुनील के साथ थे। फैन्स के बीच भी एक कोल्ड वॉर सा छिड़ गया था।

सुनील ने ट्वीट का अब तक कोई रिप्लाई तो नहीं किया, लेकिन लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी है कि क्या सुनील अपनी भाभी की बात मान शो में वापस आ जाएंगे या नहीं।

LIVE TV