ये हैं भारत के खूबसूरत दिखने वालें रहस्यमय पर्यटन स्थल
नई दिल्ली : भारत में ऐसी बहुत सी जगह है जो दिखने में तो बेहद खुबसूरत हैं लेकिन उनकी खूबसूरती के पीछे कई रहस्यमयी राज दफ़न हैं। इन जगहों के बारें में हम अक्सर सुनतें और पढतें हैं लेकिन वहां के रहस्यों से हम आज भी अंजान हैं। हम अक्सर ऐसा सुनते हैं कि पर्वती पहाड़ों पर बहुत से ऐसे राज होते हैं जिससे हर कोई परे है। लेकिन उन जगहों के बारें जानने के लिए हर कोई उत्साहित होता हैं। इसीलिए आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारें में बताएंगें। जो पर्यटन स्थल के नाम से प्रसिद्ध हैं मगर उन जगहों में बहुत से राज खामौश है।
उत्तराखंड का नाम सुनते ही खूबसूरत वादियाँ याद आया जाती हैं इन पहाड़ों में 5,029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रूपकुंड झील में मिले कंकालों का रहस्य अभी तक गहराया हुआ है। इस लेक 500 से 600 नरकंकाल मौजूद हैं। और इसका रहस्य आज भी बना हुआ हैं।
हिमालय पर्वत के बारे में हर कोई जानता हैं। कहा जाता है कि यहां कि गुफाओं में यति नाम का हिम मानव रहता है। पर्यटकों का ऐसा मानना हैं कि यहां जब स्नोफॉल होता है तो उस पर लाल रंग के निशान होते है। यहां कि गुफाओं में कई ऋषि-मुनि आज भी तपस्या करते हैं। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है कुछ कहा नही जा सकता।
अक्सर हमें ऐसा सुनने को मिलाता हैं कि बंदरगाहों से अनोखी आवाजें के सुनाई देती हैं ऐसा ही एक मामला गंगा और ब्रह्मपुत्र के डेल्टा का है। जो कि ध्वनि भूकंप के झटकों का संकेत देती हैं।बार-बार ऐसी ध्वनि आने से बड़ा भूकंप आ सकता है।