
रिपोर्ट – पुष्कर नेगी
उत्तराखंड : सहारनपुर मूल के एनआरआई गुप्ता बंधुओं के बेटों की विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीडा केंद्र औली में 18 से 22 जून तक शादी होने जा रही है |
इस शादी पर 200 करोड़ रूपए खर्च होंगे | देश दुनिया में इस हाई प्रोफाइल शादी को लेकर सबकी नजरें अब औली पर टिकने लगी हैं |
शादी को लेकर औली में शुक्रवार को भूमियाल देवता की पूजा अर्चना कर एक तरह से शादी समारोह का आगाज कर लिया गया है | सहारनपुर के एनआरआई गुप्ता बंधु इस समय दुबई में रह रहे हैं |
दुनिया की मानी जानी हस्तियों में शुमार अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत तथा अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी विश्व विख्यात हिमक्रीडा केंद्र औली में होगी |
अतुल गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी 18 से 20 जून को होगी तो अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी 20 से 22 जून तक होगी | बताया जा रहा है कि इस शादी पर 200 करोड़ रूपए खर्च होंगे |
स्विटजरलैंड से ही 5 करोड़ के कई प्रकार के फूल लाकर शादी स्थल को गुलदस्ते के रूप में सजाया जाएगा | शादी समारोह का जिम्मा ई फोर्स इवेंट कंपनी को दिया गया है | बताया जा रहा है कि औली में 5 सितारा होटलनुमा टेंट कालोनी स्थापित की जाएगी |
शादी के लिए गुप्ता बंधु और उनके परिजन चॉपर से औली पहुंचेंगे | औली में 50 से 55 बॉलीवुड स्टार भी इस शादी में शामिल होंगे |
इसके साथ ही 16 व 17 जून को स्थानीय लोगों को पहाड़ी व्यंजन पर आधारित भोजन भी गुप्ता बंधुओं की ओर से दिया जाएगा |
महिला ने दिया एक साथ 3 बच्चों को जन्म !
उत्तराखंड सरकार इस मामले को लेकर सक्रिय हो चली है | सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुप्ता बंधुओं समेत कई लोगों को उत्तराखंड में मौजूद डेस्टिनेशन में वेडिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया है |
मुख्यमंत्री की पहल पर ही गुप्ता बंधु उत्तराखंड की प्रमुख प्राकृतिक धरोहर के रूप में विख्यात औली में शादी समारोह को आयोजित करने को राजी हुए हैं | उन्होने कहा कि इससे भविष्य में वेडिंग टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की आर्थिकी को भी बल मिलेगा