ओडिशा में पकड़ा गया ‘किंग कोबरा’, इसकी लम्बाई देख वन विभाग के कर्मचारी भी रह गए दंग

किंग कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले साँपों में से एक है। इसे देखने के बाद किसी कभी दिल की धड़कने बढ़ जाएंगी। ऐसा ही एक खतरनाक किंग कोबरा ओडिशा में वन विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा है, जिसकी लंबाई देखने के बाद वन विभाग के कर्मचारी भी दंग रह गए। कटक में पकड़े गए इस सांप की लम्बाई 14 फीट बताई जा रही है।

ओडिशा वन विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक़ 14 फीट लम्बा यह वयस्‍क किंग कोबरा 6.6 किलोग्राम भारी है। रेस्क्यु किए जाने के बाद इसे गोपापुर के तालाचंद्रगिरि रिजर्व फॉरेस्‍ट में छोड़ दिया गया है। जब गांव वालों ने इतने बड़े सांप को देखा तो वहां डर का माहौल बन गया। उन्‍होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद सांप का रेस्क्यु किया गया। वन विभाग ने इसकी एक फोटो भी जारी की है, जिसमें 6 लोग इस सांप को अपने हाथों में उठाए दिखाई दे रहे हैं।

LIVE TV