लाखों की ऑनलाइन शॉपिंग करती है प्रियंका चोपड़ा, जिसकी कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा स्टाइलिश हैं और इंटरनेशनल फैशन आइकॉन हैं। अगर आप उनकी तरह दिखना चाहती है तो आप ये जरुर जानना चाहेंगी कि बॉलीवुड की देसी गर्ल कहां से शॉपिंग करती हैं।लाखों की ऑनलाइन शॉपिंग करती है प्रियंका चोपड़ा, जिसकी कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रियंका चोपड़ा इंडिया में हों या फिर विदेश में उनके जूतों से लेकर उनके कपड़े बैग्स कुछ भी कभी भी रिपीट नहीं होता। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा स्टाइलिश दिखने के लिए कितने भी पैसे खर्च कर सकती हैं फिर वो उन्हें कहीं से भी पसंद आए। तो आइए आपको बताते हैं कि पिग्गी चॉप्स कहां से शॉपिंग करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने यहां से खरीदी लाखों की ज्वैलरी

प्रियंका चोपड़ा को ज्वैलरी का बेहग शौक है। उनकी वेडिंग रिंग तो उन्हें मिल चुकी है जो उनका सबसे स्पेशल ज्वैलरी पीस है लेकिन अब वो कुछ भी अच्छा देखती हैं तो उसे जरुर खरीदती हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को जब jenniferlopezsstyle ने इस खूबसूरत गोल्ड हूप डिज़ाइनर ईयररिंग के बारे में बताया तो प्रियंका ने इसे खरीदना चाह। अगर आपको भी ये ईयररिंग पसंद हैं तो आपको बता दें कि इसे आप भी प्रियंका चोपड़ा की तरह ऑनलाइन खरीद सकती हैं।

लाखों की ऑनलाइन शॉपिंग करती है प्रियंका चोपड़ा, जिसकी कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

इसकी कीमत 4050 डॉलर है जिसे आप इंडियन करंसी में जानना चाहें तो ये करीब 3 लाख रुपये के ईयररिंग हैं।

किराये पर कैरी करती हैं लाखों का महंगा हैंडबैग्स

प्रियंका चोपड़ा के माइक्रो हैंडबैग्स जो उनका स्टाइल स्टेटमेंट बन चुके हैं दरअसल में सभी हैंडबैग्स वो खरीदती नहीं हैं।

वैसे तो प्रियंका के पास ना तो पैसों की कमी है और ना ही उन्हें शॉपिंग करने में कोई रोक टोक हैं लेकिन फिर भी कभी- कभी वो कुछ चीज़ें रेंट पर कैरी करती हैं वो ऐसी चीज़ें होती हैं जिसे वो एक-दो बार ही यूज़ करना चाहेंगी।

किराये पर कैरी करती हैं लाखों का महंगा हैंडबैग्स

इन दिनों तो वैसे भी ऑनलाइन कई सारे डिज़ाइनर कपड़े बेहद सस्ते रेंट पर आपको मिलते हैं। प्रियंका चोपड़ा भी ऑनलाइन रेंट पर इसी तरह के बैग्स ऑर्डर करती हैं। ये बैग जो प्रियंका के हाथ में है इसकी कीमत 250 डॉलर पर वीक है।

प्रियंका चोपड़ा ने यहां से खरीदा लॉन्ग बूट

प्रियंका चोपड़ा के ये डिज़ाइनर लॉन्ग बूट्स STUART WEITZMAN ब्रांड के हैं जिनकी कीमत 750 डॉलर यानि कि 50 हज़ार रुपये से भी ज्यादा है। ये डिज़ाइनर long boot आपको आसानी से ऑनलाइन भी मिल जाएगा। तो आप भी अगर अपनी फेवरेट सुपरस्टार की तरह ऐसे बूट पहनना चाहती हैं तो आप ये इस ब्रांड से खरीद सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा यहां से खरीदती हैं ट्रेंच कोट

प्रियंका चोपड़ा का ये trench coat Theory ब्रांड का है जो आपको ऑनलाइन इस ब्लैक कलर के अलावा और भी कई रंगों में मिल जाएगा। अगर इस कोट की बात करें तो प्रियंका ने इसे सिर्फ 212 डॉलर में खरीदा है। इंडियन करंसी में इसकी कीमत सिर्फ 15000 रुपये है। वैसे कीमत और ब्रांड और प्रोडक्ट की क्वालिटी की बात करें तो ये पैसा वसूल trench coat है।

प्रियंका चोपड़ा यहां से खरीदती हैं ट्रेंच कोट

मजबूत और घने बालों के लिए कॉड लीवर ऑयल है फायदेमंद, बनाए बालों को र…
तो आप भी अगर प्रियंका चोपड़ा के फैशन को फोलो करती हैं और उनकी तरह स्टाइलिश दिखना आपको पसंद है तो आपके लिए अब और भी आसान हो गया है क्योंकि अब प्रियंका की तरह आप भी सारी शॉपिंग ऑनलाइन कर सकती हैं।

LIVE TV