केजरीवाल बोले, अब एक साल तक नहीं होगा ऑड- ईवन

ऑड ईवननई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि ऑड ईवन का फ़ायदा एक साल बाद सभी को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए एक साल के अंदर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को दुरुस्त करना होगा। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ऑड ईवन के लिए धन्यवाद सभा में केजरीवाल ने जो कहा उससे ये संकेत मिलते हैं कि एक साल तक दिल्ली में ऑड ईवन स्कीम नहीं आएगी। केजरीवाल के हिसाब से एक साल में जब पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस, मेट्रो की व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी तब ऑड ईवन से ज्यादा फायदा होगा।

ऑड ईवन , विपक्ष ने की फेल करने की कोशिश

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने ऑड- ईवन प्लान को फेल करने की कोशिश की है। इतना ही नहीं, अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेशी यात्राओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इस स्कीम को लेकर सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी उनकी तारीफ की जा रही है।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बिना प्रधानमंत्री का नाम लिए आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि ‘‘उनके मन में डर था। पिछले ऑड- ईवन प्लान के बाद, दुनिया भर में इसके बारे में बात हो रही थी। यहां तक कि फॉच्युन पत्रिका ने भी इसके बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में मोदी घूम रहे हैं लेकिन इसके लिए उनकी तारीफ नहीं हो रही।’’

आखिर क्या है ऑड- ईवन

दिल्ली में ऑड- ईवन का नियम अब तक दो बार लगाया जा चुका है। दिल्ली में पहली बार इस नियम को साल की शुरुवात होते ही जनवरी में  15 दिनों के लिए लगाया गया था। वहीं दूसरी बार इसे अप्रैल में लागू किया गया था। अब तक 15-15 दिन चले इस ऑड- ईवन फ़ॉर्मूले ने दिल्ली का प्रदूषण स्तर थोड़ा कम कर दिया है।

ऑड- ईवन नियम ने ऑड डेट पर ऑड नंबर की गाड़ियाँ चलती हैं। वहीं इवन डेट पर इवन नंबर की गाड़ियां ही सड़कों पर उतरतीं हैं।

 

 

 

LIVE TV