लीलावती अस्पताल में एश्‍वर्या के पिता ने ली आखरी सांसे

ऐश्वर्या के पिता का निधनमुंबई| अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में ऐश्वर्या के पिता का निधन हो गया। वह कई दिनों से इसी अस्पताल में भर्ती थे। ऐश्वर्या के प्रवक्ता ने  मैसेज भेजकर  निधन की खबर की पुष्टि की।

लेफ्टिनेंट जनरल वी. रविशंकर के अनुसार, राय का लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें लिंफोमा बीमारी थी। वह एक महीने से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे।

रविशंकर ने संदेश के जरिए आईएएनएस को बताया, “राय का लीलावती अस्पताल के आईसीयू में लगभग 4 बजे निधन हो गया।”

मूल रूप से मैंगलोर के रहने वाले राय के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी ऐश्वर्या हैं।

कृष्णराज राय के अस्पताल में भर्ती रहते ऐश्वर्या के ससुर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अस्पताल में उन्हें देखने आए थे।

LIVE TV