NOKIA ने गिराए smartphones के दाम, ऐतिहासिक कीमतों पर मिलेंगे ये 4 धांसू फोन

नई दिल्ली। एक बार असफलता का मुंह देखने का बाद नोकिया ने वापसी की और झंडे गाड़ दिए। नोकिया काफी हद तक लोगों के हाथों में अपने मोबाइल्स पहुंचाने में सफल हो रहा है। इसी मार्केटिंग रणनीति के तहत नोकिया ने अपने हाल ही में लॉन्च हुए तीनों स्मार्टफोन वेरिएंट की कीमतें कम कर दी हैं।

नोकिया ने 3.1, 5.1 और 6.1 की कीमतें भारत में कम कर दी हैं। नई कीमतों की मानें तो Nokia 3.1 अब 8,999 में, Nokia 5.1 अब 10,999 रुपये में और Nokia 6.1 यानी Nokia 6 (2018) अब 11,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध होगा। इसी के साथ कंपनी ने अपने मोबाइलों की ऑफलाइन बिक्री भी शुरू कर दी है।

सबसे नोकिया ने अपने 3.1 वेरिएंट की कीमतें कम की थीं। इस स्मार्टफोन को पिछले साल अगस्त में 11,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। अक्टूबर के महीने में इसकी कीमत 1,000 रुपए कम की गई थी। अब इस मॉडल को 8,999 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। नोकिया 3.1 3GB रैम/ 32GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आता है।

नोकिया 5.1 एक बजट स्मार्टफोन है। इसे भारत में पिछले अगस्त में 14,499 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसके दाम पिछले अक्टूबर में कम भी किए थे। फिलहाल 5.1, जोकि 3जीबी वेरिएंट में आता है, की कीमत 10,999 रखी गई है।

अकबर मामले में अदालत ने पत्रकार प्रिया रमानी को समन जारी किया

बात करें नोकिया के सबसे ज़्यादा बिकने वाले बजट स्मार्टफोन की तो नोकिया 6.1 3 GB रैम/ 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,500 रुपए कम कर दी गई है। अब इसकी बिक्री 11,999 रुपए में होगी। Nokia 6.1 के 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भी घटाई गई है। ये वेरिएंट अब 13,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध होगा। ये मोबाइल 16,999 रुपए की शुरूआती कीमत के साथ पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।

LIVE TV