पहली बार एक गैर पारसी को टाटा संस की कमान, एन. चंद्रशेखरन बने नए चेयरमैन

एन. चंद्रशेखरननई दिल्ली| टाटा समूह की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक एन. चंद्रशेखरन को गुरुवार को टाटा संस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| 53 साल के चंद्रशेखरन को साइरस मिस्त्री का जगह टाटा संस की कमान सौंपी गयी है| टाटा के 150 साल के इतिहास में चंद्रशेखरन पहले गैर पारसी चेयरमैन होंगे|

एन. चंद्रशेखरन बने टाटा के नए मुखिया

अक्टूबर में साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाया गया था| उनकी जगह रतन टाटा अंतरिम चेयरमैन के तौर पर काम काज संभाल रहे थे| नटराजन चंद्रशेखरन साल 2009 से टीसीएस के मुख्य कार्यकारी की भूमिका निभा रहे थे| उन्हें टाटा संस की कमान उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत मिली है|

24 अक्टूबर को साइरस मिस्त्री को हटाने के बाद टाटा संस की तरफ से यह साफ़ कर दिया गया था कि फरवरी तक नए चेयरमैन का एलान कर दिया जाएगा| लेकिन यह फैसला जनवरी में ही ले लिया गया है|

LIVE TV