एक लड़के के चक्कर में दो लड़कियों के गैंग आपस में भिड़ी, जमकर चले लात- घूंसे

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक लड़के चक्कर में दो लड़कियों का गैंग आपस में भिड़ गया। लड़कियों ने बीच सड़क पर जमकर बवाल किया। इतना ही नहीं इस दौरान जमकर लात-धूंसे भी चले। वहीं ये पूरी घटना वीडियो में कैद हो गई। लड़कियों की लड़ाई का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, अंबिकारपुर में दो नाबालिक लड़कियों के गुटों में सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इससे वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पहले तो लोग दूर खड़े लड़ाई का मजा लेते रहे, लेकिन जब मामला ज्यादा ही बढ़ गया तो स्थानीय लोगों ने दोनों गुटों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि बरम रोड पर बीचों बीच हुए इस हंमागे के कारण काफी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियों के दो गुटों में मारपीट का मामला पूरी तरह से लव ट्राइएंगल का है। लोगों ने बताया कि यहां के बरम पारा में रहने वाली लड़की एक लड़के से प्यार करती है। उसी लड़के से शक्ति पारा की रहने वाली लड़की भी प्यार करती है। इसी बात की जानकारी होने पर दोनों लड़कियां नाराज हो गईं और अपने-अपने गैंग की लड़कियों को लेकर बीच सड़क पर झगड़ा कर बैठीं। जिस वक्त इस गैंग की झड़प हुई उस वक्क लड़कियों के हाथ में लोहे की चेन थी। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। 

LIVE TV