एक बार फिर अमरनाथ यात्रियों का छलका दर्द , बिना दर्शन किए लौट रहे श्रद्धालु…

अमरनाथ यात्रियों को सरकार का आदेश को लेकर श्रद्धालुओं काफी असमंजस की स्थिति में हैं । वहीं ये यात्री ये नहो समझ पा रह हैं की आखिर उन्हें लौटने को क्यों कहा जा रहा हैं। लेकिन जबकि सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की बात कही जा रही थी। वहीं सरकार के आदेश के बाद यात्रियों का कहना हैं की उन्हें पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी. लेकिन अचानक से जारी आदेश के बाद अब उन्हें बिना दर्शन किए लौटना पड़ रहा है।

 

बतादें की आधार शिविर भगवती में ठहरे यात्री भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि उन्हें यात्री निवास खाली करने को कहा गया है। अब क्या करें, कुछ समझ नहीं आ रहा। पुणे से आई महिला श्रद्धालुओें ने कहा कि अगर हमें जाने दिया जाए, तो हम दर्शन करने जरूर जाएंगे, क्योंकि हम बड़ी उम्मीद से दर्शन के लिए आए थे। वहीं तीन जुलाई का पंजीकरण था, इसलिए 30 को जम्मू पहुंचा। यहां आकर पता चला की यात्रा चार अगस्त तक स्थगित है। सोचा था दर्शन करके ही लौटेंगे। अब सुनने में आ रहा कि सरकार ने यात्रियों को घाटी से लौटने को कहा है।

हमीरपुर में आतंक का पर्याय बने डकैत गिरफ्तार, दोनों लुटेरों को भेजा जेल

जहां पहली बार यात्रा पर जाना था। एक अगस्त का पंजीकरण था, घर से निकलने के बाद पता चला कि चार तक यात्रा स्थगित है। अब यहां पर माहौल ही अलग है। हर कोई सुरक्षा की बात कर रहा है। अफसोस रहेगा कि यात्रा नहीं कर पाए।
पहली बार यात्रा पर आया था। कश्मीर घाटी भी घूमने का मन था। लेकिन अब माहौल बदलता जा रहा है। यात्री अपने घरों की ओर जा रहे हैं। इसके बाद घर जाने के अलावा कोई विकल्प भी नहीं है।

दरअसल परिवार के साथ यात्रा पर निकले थे। पंजीकरण जम्मू में ही करवाया था। पहले खराब मौसम के कारण यात्रा स्थगित रही। अब लौटने के लिए आदेश जारी होने की बात सुनने में आ रही। अब घर जाना है। बिना दर्शन किए घर जाना अजीब लग रहा है।

 

LIVE TV