एक ऐसा गाँव जहाँ पैदा होते ही बूढ़े हो जाते हैं बच्चे, कारण जानकर सहम जायेंगे आप…

दुनिया भर से अजब गजब खबरें आती रहती हैं जिन्हें सुनकर या पढ़कर सहसा विश्वास नहीं होता है।

ऐसी ही एक अजब गजब खबर हम आपको आज बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये खबर है साउथ कैलीफोर्निया की।

जहाँ पैदा होते ही बूढ़े हो जाते हैं बच्चे

यहां एक परिवार है जिसमें कोई भी संतान होती है तो अजब गजब होती है। उसके बाल जन्म से ही आधे सफेद होते हैं और ये घटना थमने का नाम नहीं ले रही है।

इस परिवार में जितने भी सदस्य पैदा हुए हैं सबके साथ ही ऐसा घटनाक्रम हुआ है।

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, वरना ये खाना बन सकता है काल

अभी तक इस घर में कन्या का ही जन्म हो रहा था जब लंबे अरसे बाद एक लड़के ने जन्म लिया तो उन्हें लगा कि शायद इस बार बच्चे के बाल काले ही हो लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इस लड़के को भी पैदायशी सफेद बाल हैं। इस परिवार में 23 साल की ब्रियाना है और उसकी 41 साल की सास जेनिफर है और दादी 59 साल की है जिनका नाम जाओनी है। तीनों के बाल जन्म से ही सफेद हैं।

ये पूरी तरह से सफेद भी नहीं है। बीच में सफेद हैं और चारों और काले हैं। ऐसा ही इस लड़के के जन्म में ही हुआ है। ये परिवार अब मान चुका है कि ये उनका बर्थमार्क है और यही उनकी खास पहचान है।

इस बारे में डॉक्टर बताते हैं कि इस बर्थ कंडीशन को पोलियोसिस कहा जाता है। ये स्थिति या तो जेनेटिक होती है या फिर रेयर मेडिकल कांपलीकेशन के नाम से जानी जाती है।
तो है न अजब गजब खबर, बिलकुल अलग तरीके के बालों को लेकर ये परिवार चर्चा का विषय बना रहता है। पहले परिवार को अजीबोगरीब लगता था लेकिन अब वो भी इसे अपनी नियति मानकर जीने के आदी हो चुके हैं।
हर बार वो सोचते हैं कि ये परंपरा टूट जाएगी लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगती है।
LIVE TV