अपने दिन की शुरुआत करें इन एक्सरसाइज के साथ, पूरा दिन बना रहेगा एक्टिव

सुबह-सुबह उठने का मन नहीं करता है, फिर भी उठना पड़ता है। नींद पूरी न हो पाने के कारण दिनभर सुस्ती रहती है और काम में मन नहीं लगता है। अगर ये समस्या आपकी भी है, तो कुछ खास एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं। इन एक्सरसाइज को करने के लिए आपको हर रोज सिर्फ 10 मिनट का समय निकालना है। इसके बाद आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे और आपकी एनर्जी भी बरकरार रहेगी। इसके अलावा आपको रात में नींद भी अच्छी आएगी, जिससे आप कम सोकर भी शरीर की सारी थकान आसानी से मिटा पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि सुबह उठने के बाद आपको कैसे करनी चाहिए अपने दिन की शुरुआत।

एक्सरसाइज

सुबह उठने के बाद सबसे पहला काम

फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको सुबह-सुबह उठकर जिम में घंटों पसीना बहाने की जरूरत नहीं है। सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक ग्लास सामान्य या गुनगुना पानी पिएं और फिर एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाएं। आप घर के किसी कमरे में, छत पर, पार्क में या सड़क पर, कहीं भी ये एक्सरसाइज आसानी से कर सकते हैं।

स्ट्रेचिंग

सबसे पहले अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखते हुए बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को ऊपर की तरफ जितना ज्यादा उठा सकते हैं उठाएं। इसी के साथ अपनी एड़ियां भी उठाएं। 10 सेकंड रुकने के बाद फिर पहले वाली पोजीशन में आ जाएं। इसके बाद अपने हाथों को दाएं-बाएं फैलाएं और फिर विपरीत दिशा में ले जाते हुए कमर को स्ट्रेच करें। इसके बाद हाथों को दोबारा ऊपर की तरफ उठाकर झुकते हुए पैर की उंगलियों को छुएं। ये सभी क्रियाएं 5-5 बार करें। इस तरह आपके पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग हो जाएगी।

29 अप्रैल को 71 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान, यूपी की 13 सीटों पर होगी वोटिंग…

पावर पुशअप्स

स्ट्रेचिंग करने के बाद आपकी बॉडी एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाती है। अब आपको तुरंत पुशअप्स करने हैं, जिससे आपके सीने, भुजाएं, एब्स और पैरों को फायदा मिलेगा। पुशअप्स करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और अपनी हथेलियों को जमीन पर इस तरह रखें कि ये आपके सीने के सामने आएं। अब अपने हाथों की शक्ति के सहारे अपने पूरे शरीर को ऊपर उठाएं और फिर पहले वाली पोजीशन में आ जाएं। इससे आपकी बांहों पर जोर पड़ेगा। आप जितने पुशअप्स कर सकते हैं, उतने कर लें। शुरुआत में अगर आप 5-10 पुशअप्स भी करते हैं, तो ये आपके लिए फायदेमंद होगा।

सूमो स्क्वैट

सूमो स्क्वैट करने से आपके कमर के नीचे के हिस्सों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों के बीच थोड़ी जगह बनाते हुए सीधा खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों को अपने सिर के पीछे ले जाकर लॉक कर लें। इसके बाद बिना आगे की तरफ झुके हुए, बैठने की पोजीशन में आएं। घुटनों को मोड़ते हुए आप जितने नीचे तक बैठ सकते हैं, बैठें और फिर वापस खड़े हो जाएं। इस तरह 10 सेट करें। इसके बाद आप अपने दाएं पैर को दाईं दिशा में फैलाते हुए ऊपर उठाएं और फिर पहले वाली पोजीशन में आ जाएं। इसके बाद बाएं पैर को बाईं दिशा में फैलाते हुए ऊपर उठाएं और फिर पहले वाली पोजीशन में आ जाएं।

LIVE TV