एक्ट्रेस पायल घोष ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखा पत्र, मुंबई पुलिस पर लगाया यह इलज़ाम

एक्ट्रे्स पायल घोष ने हाल ही मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए उनके ख़िलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं पायल घोष ने पीएम मोदी से मदद की गुहार भी लगाई।

प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाने के बाद अब पायल घोष ने देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिठ्ठी लिख इस मामले में हस्पक्षेप करने को कहा है।

यह भी पढ़ें : राशिफल 13 अक्टूबर 2020 : जानें कैसा रहेगा आपका दिन, क्या करना होगा उचित, पढ़ें आपना आज का राशिफल

पत्र में पायल घोष ने मुंबई पुलिस पर इस मामले में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पायल घोष द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखी गई चिठ्ठी को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पायल का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

LIVE TV