उन्नाव कांड पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, बोले-इसके पीछे भाजपा नेता शामिल!

रिपोर्ट – निखिल शुक्ला

कानपुर देहात- कानपुर देहात के झींझक नगर पालिका परिषद में एक कार्यक्रम मे शिरकत करने पहुचे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अखिलेश शादी समारोह में पहुंचने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए और योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि आज कितने बेरोजगार सड़को पर घूम रहे है उनको नौकरी कब मिलेगी।

किसानों चाहे कितनी भी फसले अच्छी पैदा कर ले उन्हें उसका सही मूल्य नही मिल रहा है।अखिलेश ने उन्नाव काण्ड को लेकर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्नाव में ये पहली घटना नही है इससे पहले भी घटनाये हुई है पहले बेटी को न्याय और एफआईआर दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करना पड़ा। तब जाकर मुकदमा लिखा गया था। घटना में उसके पिता की मौत हो गई फिर सीबीआई ने क्या क्लीन चिट दे दी।

अब ये जो दूसरी बेटी के साथ घटना हुई है ये बेटी सुनवाई के लिए जा रही थी उसको जला दिया। मेरी इलाज कर रहे डॉक्टर से बात हुई है तो डॉक्टर के अनुसार बेटी का शरीर बहुत जल गया है। उसको दिल्ली भेजा गया है वहां पर भी भाजपा की सरकार है इलाज़ के बाद उसको न्याय भी मिलेगा।

वहीं अखिलेश यादव हैदराबाद एनकाउंटर पर बोले कि न्याय जनता मांग रही थी। पुलिस को वो हत्यारे मिल गए और उनका एनकाउंटर हुआ है पहले यूपी सरकार कहती थी कानून व्यवस्था सही करनी है तो उन्होंने कई एनकाउंटर किये। पर हमें भरोशा है न्याय पर है और न्यायालय पर। लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार पर भरोसा नही है और न ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भरोसा है।

नोएडा में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

उन्नाव की दोनों ही घटनाओं में भारतीय जनता पार्टी के लोग शामिल है। एफआईआर दर्ज न होना और उस पीड़िता को तकलीफ पहुंचना जो ये काम कर रहे है वो सभी भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं।

LIVE TV