उत्तर प्रदेश में फिर एक बेटी चढी कुरीति की भेंट

रिपोर्ट- विशाल सिंह
गोंडा। फिर एक बेटी चढी कुरीति की भेंट-उमरी बेगमगंज थानाक्षेत्र के उमरी गांव के एक घर मे नवविवाहिता की लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गयी और परिजनों में कोहराम मच गया। 24 साल की मृतका खुशबू की 6 वर्ष पूर्व पति चंदन सिंह से शादी हुई थी। वहीं विवाहिता के इस संदिग्ध मौत से इस तीन अबोध बच्चों के सर से उनकी माँ का साया हमेशा के लिए उठ गया।

फिर एक बेटी चढी कुरीति की भेंट

घटना से इलाके के लोगों में इस घटना से सनसनी है। पति चंदन सिंह ने बताया कि पत्नी ने हमे बाजार सब्जी खरीद लाने के लिए भेजा हुआ था। जहां हमे फोन पर सूचना मिली और जब हम घर लौटे तो वहां देखा कि हमारी पत्नी ने फांसी लगा ली है।

यह भी पढ़़ें: चिकसाजी कारीगरों पर छाया रोजी-रोटी का संकट

हमारी दो बेटियां और एक बेटा है। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपनी बेटी खुशबू की हत्या की आशंका की जताई है। वहीं इस पूरे मामले पर जिले के कप्तान लल्लन सिंह ने बताया कि थाना उमरी बेगमगंज के एक गांव में एक महिला की लटकती लाश मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा वहां जाकर के लाश का पंचनामा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Follow our facebook page: http://www.facebook.com/livetodayonline/

मृतका के परिवार वालों द्वारा कोई लिखित तहरीर नही दी गई है हालांकि उनका ससुराल वालों पर यह आरोप है कि दहेज उत्पीड़न की वजह से उनकी बेटी को फांसी पर लटकाया गया है। फिलहाल जब तहरीर मिल जाएगी तो इस मामले पर विधिक कार्यवाही और विवेचना की जाएगी जो भी दोषी पाएंगे जाएंगे उन पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

LIVE TV