उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राजधानी में शुरू हुई पुरुष और महिला हॉकी प्रतियोगिता

उत्तर प्रदेश दिवसउमंग पाण्डेय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश दिवस 2017-2018 मनाए जाने के अवसर पर पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में पुरुष और महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। ये प्रतियोगिता आज से शुरू हुई है और 25 जनवरी तक चलेगी। साथ ही इस प्रतियोगिता में 18 मंडलों की 36 टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

पहले दिन कुल छह मुकाबले खेले गए। इनमे पहले तीन मुकाबले पुरुष, वहीँ बाकी तीन मुकाबले महिला टीमों के बीच खेले गए।

यह भी पढ़ें :-जमीन के विवाद में किसानों और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच जमकर मचा बवाल

दिन का पहला मुकाबला गोरखपर की पुरुष टीम ने अलीगढ़ की पुरुष टीम को 7-0 से हराते हुए अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में मुरादाबाद की पुरुष टीम ने झांसी की पुरुष टीम को 10-2 से हराते हुए अपने नाम किया। वहीं तीसरे मुकाबले में आगरा की पुरुष टीम ने मेरठ की पुरुष टीम को 4-1 से हराते हुए अपने नाम कर लिया।

इसके बाद महिला टीमों के बीच मुकाबले शुरू हुए। इनमे पहले मुकाबले में इलाहाबाद ने बस्ती को 4-3 से हराया। दूसरे मुकाबले में मेरठ ने आजमगढ़ को 12-0 से हराया। वहीं दिन के आखिरी मुकाबले में आगरा ने सहारनपुर को 2-0 से चित्त कर दिया।

LIVE TV