उत्तराखंड की आपदा को लेकर राहुल गांधी ने साझा किया दुख, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की यह खास अपील

उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूट जाने से पूरे राज्य में आपदा जैसा महौल बना हुआ है। कई राज्यों में जिला प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं खबर यह भी है कि इस आपदा में करीब 150 लोग लापता हो गए हैं। कई लोगों की मौत की भी खबर सामने आ रही है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना दुख व्यक्त किया। साथ ही राज्य सरकार से कहा कि तुरंत पीड़ित व फसे हुए लोगों को सहायता पहुंचाई जाए। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अपील करते हुए कहा कि वे सभी भी राहत कार्यों में अपना सहयोग दें।

राहुल गांधी ने उत्तराखंड में आई आपदा को लेकर ट्वीट भी साझा किया। अपने ट्वीट के माध्यम से राहुल गांधी ने लिखा कि, “चमोली में ग्लेशियर फटने से बाढ़ त्रासदी बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उत्तराखंड की जनता के साथ हैं। साध ही लिखा की राज्य सरकार सभी पीड़ितों को तुरंत सहायता दे। कांग्रेस साथी भी राहत कार्य में हाथ बटाएं।” जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज यानी रविवार को त्तराखंड के चमोली जिले में ऋषि गंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक विकराल बाढ़ आ गई।

LIVE TV