इस 13 साल की लड़की ने कर दिखाया कुछ ऐसा, जो नहीं है बड़े बड़ों के बस की बात…

UAE (दुबई) में रहने वाली 13 साल की एक लड़की ने इतनी छोटी सी उम्र में 250 लड़कियों को गोद लिया है। इस लड़की का नाम रीवा तुलपुले है और वह अभी आठवीं क्लास की स्टूडेंट है।

13 साल की लड़की

वैसे तो रीवा तुलपुले दुबई में रहती हैं लेकिन इनके परिवार का पुराना ताल्लुक महाराष्ट्र से भी है। खास बात यह है कि रीवा, अक्षय कुमार की ‘पैडमैन’ देखने के बाद इस फिल्म से काफी प्रभावित हुईं। ऐसे में उन्होंने गावों में रहने वाली गरीब लड़कियों को मासिक धर्म और सैनिटरी नैपकिन के बारे में जानकारी देने का फैंसला किया, साथ ही उन्होंने ग्रामीण महाराष्ट्र से 250 लड़कियों को गोद भी ले लिया।

उसने इस काम के लिए पिछले कुछ महीनों में दुबई में राशि एकत्रित की और पिछले सप्ताह भारत आकर महाराष्ट्र के साहापुर तालुका के स्कूलों में लड़कियों को करीब एक साल का सैनिटरी पैड का स्टॉक बांटा।

अपने इस फैसले के बारे में रीवा कहती हैं कि- ‘मैंने कुछ महीने पहले ‘पैडमैन’ देखी थी। उसके बाद मुझे मासिक धर्म के दौरान लड़कियों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में पता चला। ऐसे में मैंने महाराष्ट्र के गांवों में रहने वाली लड़कियों के लिए कुछ करने का मन बना लिया।’

तपस्वी छावनी के महंत परमहंस गिरफ्तार, 14 दिन के लिए रिमांड पर भेजे गए

इसके लिए रीवा ने दुबई में दिवाली के समय लोगों से इस काम के लिए सहायता राशि मांगी और बहुत कम समय में उसने 250 लड़कियों के लिए सैनिटरी पैड खरीदने के लिहाज से पैसे जुटा लिये। बाद में उसने एक स्थानीय एनजीओ ‘समन्वय प्रतिष्ठान’ की सहायता से इन 250 लड़कियों में इन सेनटरी पैड को बांट दिया।

LIVE TV