इस साल भारत से रिकॉर्ड भारतीय मुस्लिम हज यात्रा पर जाएंगे

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड दो लाख भारतीय मुस्लिम हज यात्रा पर जाएंगे और वह भी बिना किसी सब्सिडी के। ये यात्री देश भर में 21 स्थानों से 500 से अधिक उड़ानों से हज यात्रा पर पहुंचेंगे।

मुम्बई के हज हाउस में निजी टूर ऑपरेटर के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि भारतीय हज समिति के मार्फत जहां एक लाख 40 हजार यात्री हज पर जाएंगे वहीं 60 हजार यात्री निजी टूर ऑपरेटर (पीटीओ) के माध्यम से यात्रा पर जाएंगे।

इस वर्ष कुल 725 पीटीओ हज यात्रियों को लेकर सऊदी अरब जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय हज समिति द्वारा निर्धारित दर पर ये सभी पीटीओ दस हजार लोगों को यात्रा कराएंगे। उन्होंने कहा कि पीटीओ ने टूर पैकेज को लेकर एक वेबसाइट बनाई है।

3 की बात – कोलंबो से प्रधानमंत्री मोदी का Live…

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ पीटीओ के खिलाफ अल्पसंख्य मामलों के मंत्रालय को गंभीर शिकायतें मिली हैं। इस वर्ष तीन पीटीओ को काली सूची में डाला गया है। पिछले वर्ष भी उनमें से कई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई थी।’’

LIVE TV