इस शहर में है सोने की खदान, फिर भी दुनिया में सबसे गरीब

सात समंदर पार ऐसा एक शहर है जो दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बसा हुआ है।लाख खतरों के बावजूद यहां 30000 लोग रहते हैं। आश्चर्यों से भरी दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजें, लोग, शहर, देश और प्रथाएं भरी पड़ी हैं जो आपको हैरान कर देंगी।

ये अमेरिकी देश पेरु का ला रिनकोनाडा शहर है। 51,00 मीटर (लगभग 16,732 फीट) की ऊंचाई पर स्थित इस शहर में 30 हजार लोग दुर्गम परिस्थितियों के बीच रहते हैं। इस शहर का औसत टेम्परेचर 1.2 डिग्री सेल्सियस रहता है। दिन में जहां काफी ठंड रहती है, वहीं रात में बर्फीली हवाएं चलती हैं।

यहां पर काफी संख्या में गोल्ड माइन्स हैं, इसके बावजूद इस शहर को गरीब माना जाता है। दरअसल, यहां पर काफी संख्या में गोल्ड माइन्स तो हैं, लेकिन उन्हें इलीगल तरीके से चलाया जाता है। यहां के मर्द जहां माइन्स में काम करते हैं, वहीं महिलाएं इन खादानों से निकले सोने के टुकड़ों को बेचने के अलावा प्रॉस्टिट्यूशन का काम करती हैं।

यहां पर सारा काम इल्लीगल तरीके से होता है। कंपनियां मजदूरों को सैलरी नहीं देतीं। इसकी जगह उनसे 30 दिन मुफ्त में काम करवाया जाता है। इसके बदले 31वें दिन उन्हें अपनी जेबों में मटेरियल भरकर ले जाने की इजाजत होती है। इस मटेरियल में कितना सोना होता है, कितना पत्थर, यह उनकी किस्मत होती है।

कपिल शर्मा ने पूरी की बनारसी फैन की ख़्वाहिश, विकी कौशल ने दी चुटकी

यहां पर काफी संख्या में गोल्ड की खादाने हैं, बावजूद इसके शहर का विकास नहीं हो सका है। यहां पर न तो कोई प्रशासन है और न ही कोई कानून। इस कारण से यहां से निकलने वाले गोल्ड को सीधे ब्लैक मार्केट में सस्ते में बेच दिया जाता है। इस कारण से इस शहर का विकास नहीं हो सका है।

इस शहर में जाने के लिए सड़क तक नहीं है और न ही पानी निकासी के लिए यहां सीवर सिस्टम, जिससे यहां काफी गंदगी दिखाई देती है। वहीं, घर भी टिन के चादरों से बने हुए हैं।

LIVE TV