इस शख्स ने तेज सुनने के लिए अपने कानों का किया ये हाल, जिसे देख हर कोई रह गया हैरान….

इंसान का दिमाग बड़ा ही विचित्र है। यह कब, क्या सोच ले इस बारे में बता पाना वाकई में मुश्किल है। हाल ही में एक इंसान ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे आपको यकीन हो जाएगा कि वाकई में किसी के दिल और दिमाग को समझना कोई आसान काम नहीं।

आजकल बॉडी मोडिफिकेशन का ट्रेंड मार्केट में चलन में है। इसमें लोग अपने शरीर पर तरह-तरह के बदलाव कराते हैं और खुद की अलग पहचान बनाते हैं।

कोई चेहरे पर पियरसिंग करवाता है तो कोई टैटू का सहारा लेता है। इस तरह से लोग अपनी शारीरिक बनावट में परिवर्तन कर खुद को अलग दिखाना चाहते हैं।

इस शख्स ने तेज सुनने के लिए अपने कानों का किया ये हाल

हटकर दिखने की चाहत में एक शख्स ने अपने दोनों कानों के बाहरी हिस्से को कटवा दिया है। इस व्यक्ति का नाम चार्ल्स बेंटले है। उसका कहना है कि सुनने की क्षमता को बढ़ाने के लिए उसने ऐसा करवाया है।

बता दें कि कान के बाहरी हिस्से के सर्किल को कॉन्क के नाम से जाना जाता है और चार्ल्स ने कॉन्क रिमूवल ऑपरेशन के जरिए ऐसा करवाया है।

इसके लिए चार्ल्स ने स्वीडन के मशहूर बॉडी मोडिफिकेशन आर्टिस्ट चाय माइबर्ट की मदद ली है।

ऐसा करना कोई आसान काम नहीं है। इसमें बहुत जोखिम रहता है। दुनिया में कुछ ही ऐसे बॉडी मोडिफिकेशन आर्टिस्ट हैं जो इस काम को कर सकते हैं।

महिलाओं की अश्लील वीडियो बना कर दोस्तों में शेयर किया करता था यह मशहूर पॉप सिंगर

ऑस्ट्रेलिया से स्वीडन गए चार्ल्स का ऑपरेशन चाय माइबर्ट ने अपने स्टूडियो में किया। चाय माइबर्ट इस बारे में जानकारी देते हुए कहते हैं कि इससे सुनने की क्षमता काफी बढ़ जाती है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

हालांकि पहले दो हफ्तों तक आवाज की दिशा समझने में तकलीफ होती है, लेकिन इसके बाद सबकुछ नॉर्मल हो जाता है। कॉन्क रिमूवल से पीछे से आने वाली किसी भी आवाज को सपष्ट सुना जा सकता है।

हालांकि जब लोगों को इसके बारे में पता चला तो सबने इसकी कड़ी निंदा की। चार्ल्स बेंटले के कानों की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

LIVE TV