महिलाओं की अश्लील वीडियो बना कर दोस्तों में शेयर किया करता था यह मशहूर पॉप सिंगर

दक्षिण कोरियाई पुलिस ने बीते गुरुवार के-पॉप सिंगर जुंग जून यंग को गिरफ्तार किया। गायक पर एक महिला के सीक्रेट सेक्स वीडियो शेयर करने का संगीन आरोप है। सिंगर ने गुपचुप तरीके से महिला की ऐसी वीडियो बनाई थी। कोर्ट में पेशी के दौरान सियोल केंद्रीय जिला न्यायलय ने गायक के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था। इसके बाद उसे हथकड़ी पहनाकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

पॉप सिंगर जुंग जून यंग

वहीँ,  पुलिस की पूछताछ में गायक ने बताया कि वह गुपचुप तरीके से महिलाओं की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर दोस्तों संग ग्रुप में शेयर करता था। गौरतलब है कि वहां आए दिन ऐसे मामले देखने को मिलते रहते हैं और ये लोग माफी मांगकर खुद को निर्दोष साबित कर फिर ऐसी हरकते करने लग जाते हैं।

खबर है कि पुलिस एक अन्य के-पॉप स्टार स्युउंग्री की भी पड़ताल कर रही है। स्युउंग्री एक इंटरनेशनल पर्सनैलिटी है और बिग बैंग ग्रुप का सदस्य भी, लेकिन उस पर गैरकानूनी रूप से सैक्सुअस सर्विस बिजनेस करने का संदेह है।

जानिए फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे मशहूर सितारों के बारे में जिनसे कंगना की बिल्कुल नहीं बनती 

बता दें कि बीते सोमवार जुंग को पकड़ने के लिए द सियोल मेट्रोपोलिटन पुलिस एजेंसी ने स्टेट प्रोसेक्यूटर के जरिए अरेस्ट वॉरंट का अनुरोध किया था। वहीं, इस मामले के बाद साउथ कोरियन महिलाओं में रोष पैदा हुआ है। वे गायक और ऐसी हकरतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=TMtXvd98cqM
LIVE TV