इस वजह से समाधान दिवस पर डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर लगाई फटकार

REPORT -DARPAN SHARMA

हापुड़ः हापुड़ के धौलाना में लगे सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अदिति सिंह ने लापरवाही बरतने पर अधिकारियो और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई है।

जिसे आप एक्सक्लूसिव तस्वीरों में भी देख सकते है अधिकारियो की लापरवाही पर डीएम अदिति सिंह नाराज हुई और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दे दिया वही डीएम अदिति सिंह की कार्रवाई से अधिकारियो और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है ।

डीएम अदिति सिंह ने कई अधिकारियो के सम्पूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी करने का आदेश करते हुए एक दिन का वेतन रोकने का आदेश भी जारी किया है।

दरअसल आपको बता दे की आज धौलाना तहसील में जतना की समस्याओ के समाधान को लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है जिसमे आज जिले की जिलाधिकारी अदिति सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी पहुंचे लेकिन कुछ विभागों के अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस धौलाना में नहीं पहुंचे और उन्होंने अपने प्रतिनिधि भेज दिए।

बाढ़ का कहर! सड़कों पर नाव चला कर पोलियो पिलाने पहुंची कार्यकर्ती

जिसके देखकर डीएम भड़क गयी और अधिकारियो और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और सम्पूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचने और लापरवाही करने पर अधिकारियो को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है वही डीएम की इस कार्रवाई से अधिकारियो और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

LIVE TV