इस राशि के लोगों को प्रेम प्रसंग में मिलेगी सफलता

मंगलवार के राशिफल में जानिए, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष 

अपनी चतुराई और वाक शैली से लोगों से संपर्क बढ़ाकर अपनी योजनाएं पूर्ण कर सकते हैं। यश, प्रशंसा एवं पुरुषार्थ बढ़ेगा। परिवार के वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन कोष में वृद्धि सम्भव है।

वृष 

दिन उपयुक्त है। आपकी कार्यशैली और दिनचर्या प्रभावित होगी। सामाजिक सम्मान एवं यश मिलेगा। कार्यस्थल पर उपयोगी वार्तालाप होगा। किसी समस्या का समाधान आपके प्रयासों से संभव है।

मिथुन

क्रोध पर संयम रखें। अपनों पर व्यर्थ में संदेह न करें। आर्थिक निवेश में स्व-निर्णय से कार्य करें। मित्रों, भागीदारों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क

समय रहते अपनी आदतों को सुधार लें। खर्चों में कमी का प्रयास करें। अपरिचित व्यक्तियों का सहयोग आपके कार्यों को पूरा करेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे और कार्यक्षमता बढऩे से उत्साह बढ़ेगा।

सिंह 

नौकरी में मन नहीं लगता, आपकी मन स्थिति बिलकुल भी स्थिर नहीं है। अपने आपको संभालें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढेगी। व्यापार के लिए दिन अनुकूल है। संपत्ति मिलने के योग हैं।

कन्या 

कारोबार में गलत निर्णय आपको चिंता में डालेंगे। आर्थिक स्थिति के कारण मन में तनाव रहेगा। शत्रु आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

तुला 

किसी पर अतिविश्वास करना आपके लिए हानिकारक होगा। व्यापार में लाभकारी निर्णय ले पाएंगे। स्थायी संपत्ति के कार्य में सफलता मिलेगी। धैर्य के कारण आप बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर पाएंगे। 

वृश्चिक 

दिन अनुकूल है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जो आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद की प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा।

धनु 

आप बोलने में बलकुल भी ध्यान नहीं रखते। सोच-समझ कर फैसले लें। माता-पिता से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेगा, जो आपको प्रगति प्रदान करेगा।

मकर 

आज के दिन किसी के जवाब का इंतजार रहेगा। गृहस्थ जीवन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। सरकारी कार्यों  से लाभ होने के योग बनेंगे। खानपान का ध्यान रखें।

कुंभ 

किसी की बातों में आकर अपने संबंधों को कमजोर न करें। व्यापार-व्यवसाय में श्रेष्ठ योग बनेंगे। भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं करें। नौकरी में कार्यों की अधिकता रहेगी।

मीन 

कारोबार के महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करेंगे। व्यापार में स्थिति उत्साहवर्धक रहेगी। आज कुछ रोचक तथ्य सामने आएंगे। आप के प्रयत्न से रुका पैसा मिल सकता है। व्यावसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी।

LIVE TV