
प्यार एक ऐसा शब्द हैं जिसको हो जाता हैं फिर वो सारी उम्र उसी का दीवाना हो जाता हैं। प्यार में डूबने कि बहुत सी खबरे सुनी होगी लेकिन क्या अपने इस कदर प्यार में ये हरकत करते हुए लोगों को देखा हैं।

ऐसा ही एक मामल सामने आया हैं जिसने सबको चौका कर रख दिया हैं लोग प्यार में सबकुछ करते हैं। वो किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसका उदाहरण हमने और आपने कई बार देखा है। एक ऐसा ही मामला ऑस्ट्रेलिया का भी है, जहां एक महिला अपने पूर्व प्रेमी से मिलने के लिए अजीब कारनामे कर रही है, जिससे शहर के लोग भी परेशान हो चुके हैं। महिला अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए शहर की सभी दीवारों पर मैसेज लिख रही है और उससे मिलने की अपील कर रही है।
वहीं महिला ने ऑस्ट्रेलिया के फ्रेंकटाउन के पार्क, पब्लिक बाथरूम, बारबिक्यू और लगभग हर दीवार पर मैसेज लिखा है कि क्रिस बेबी के इस दुनिया में आने से पहले तुम्हें मुझसे बात करने की जरूरत है। उसके बाद परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस महिला द्वारा लिखी गई मैसेज की तस्वीरों को लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि क्रिस इससे पहले कि तुम्हारी एक्स पूरा शहर खराब कर दे, एक बार उससे बात कर लो।
दरअसल इन मैसेजेस के बाद भी क्रिस ने महिला से अब तक संपर्क नहीं किया। लेकिन महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 36 साल की महिला पर जानबूझकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हैं। वह फिलहाल जमानत पर है। क्रिस की इस मिस्ट्री गर्लफ्रेंड ने एक मैसेज तो एक स्कूल से थोड़ी देर पर खाली बियर बॉटल्स के पास भी लिख दिया।
स्थानीय लोगों ने इस उम्मीद से यह मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है ताकि इन मैसेजों को देखकर ही क्रिस अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड से मिल सके। मैसेज शेयर करने वाले पीटर बरोज को एक्स ब्वॉयफ्रेंड से मिलने का महिला का यह आइडिया काफी फनी लगा। उन्होंने बताया, मेरे ख्याल से तो यह काफी फनी है, हालांकि कई लोगों को इस तरह हर जगह ऐसे मैसेज अच्छे नहीं लग रहे हैं।
अब ज्यादातर लोग यह जानने के लिए बेचैन हैं कि क्रिस आखिर है कौन और क्यों इतने मैसेज के बाद भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से नहीं मिल रहा है। ऐसा लगता है कि क्रिस ने ही इस लड़की से ब्रेकअप किया था। चूंकि यह महिला क्रिस के बच्चे की मां बनने वाली है, इसलिए परेशान होकर ऐसी हरकतें कर रही है। महिला की गिरफ्तारी के बाद एक यूजर ने फेसबुक पर लिखा, अब तो मैं यह जानना चाहता हूं कि यह क्रिस है कौन और क्या अब वह इसे फोन करेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=l31ymb9yjyM