इस देश में अपराधियों को माना जाता है भगवान होती है पूजा, जानें क्यों है ऐसा…

अपराधियों से आम तौर पर लोग दूर ही रहना पसंद करते हैं। उन्हें अपने घर में आने देने से गुरेज करते हैं। लेकिन, दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां अपराधियों को ‘पूजा’ जाता है। ये है लैटिन अमरीकी देश वेनेजुएला।

कच्चे तेल के बड़े निर्यातकों में से एक वेनेजुएला की शोहरत दुनिया में अमरीका के दुश्मन के तौर पर है। इसी की वजह से इस देश ने उठा-पटक का लंबा दौर देखा है। ह्यूगो शावेज की अगुवाई में यहां साम्यवादी शासन स्थापित हुआ था।

अपराधियों को माना

शावेज की मौत के बाद उनके वारिस निकोलस मादुरो के राज में यहां भारी अराजकता फैली हुई है। जुर्म का बोल-बाला है।

ऐसे में यहां के लोगों का अपराधियों को देवता के तौर पर मानना अजीब लगता है। यहां पुराने और इस दुनिया से गुजर चुके अपराधियों के बुत बनाकर उन्हें पूजा जाता है। उन्हें चढ़ावा चढ़ाया जाता है।

स्पेनिश जबान में इन अपराधी देवताओं को सैंटोस मैलेंड्रोस कहते हैं। पुराने दौर के इन बदनाम अपराधियों के छोटे-छोटे बुतों को एक जगह पर रखा गया है। इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। ऐसे ही एक मैलेंड्रो का नाम है लुई सांचेज। लुई सांचेज अपने दौर का बहुत ताक़तवर अपराधी था। आज उसका बुत लगाकर पूजा की जाती है।

सवाल ये है कि आखिर वेनेजुएला के लोग, अपराधियों को देवता मानकर उनकी पूजा क्यों करते हैं। असल मे इन अपराधियों की छवि जनता के बीच रॉबिनहुड वाली रही है।

वो, जो अमीरों को लूटकर दौलत को गरीबों में बांट देते थे। उन्होंने किसी की हत्या नहीं की। सिर्फ अमीरों को लूटा और गरीबों पर लुटाया।

कैटरीना की जगह अब श्रद्धा कपूर एबीसीडी-3 में बिखेरेंगी अपना जलवा

स्थानीय लोग कहते हैं कि ये मैंलेंड्रो कुछ अच्छा काम करने के बाद इनाम की उम्मीद करते हैं।

अगर इन्हें चढ़ावा नहीं चढ़ाया जाता, तो ये खफा भी हो जाते हैं। तो, जैसे हिंदुस्तान में किसी की मन्नत पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाया जाता है। उसी तरह वेनेजुएला के सैंटोस मैलेंड्रोज को भी चढ़ावा चढ़ाया जाता है।

LIVE TV