इस तरबूज की कीमत है 19 लाख रूपये, लेकिन क्यों…वजह है हैरान करने वाली…

फलों की बढ़ती महंगाई के चलते निम्न और मध्यमवर्गीय लोगों के लिए इसे रोजाना खरीद पाना नामुमकिन है।

लेकिन बता दें कि आप खुशकिस्मत हैं कि आपको इन्हें खरीदने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं।

अब आप जापान के बारे में जानेंगे तो आप खुद को लकी मानने से नहीं हिचकिचाएंगे।

इस तरबूज की कीमत है 19 लाख रूपये, लेकिन क्यों

ऐसा इसलिए क्योंकि यहां आपको एक खरबूजा खरीदने के लिए लाखों खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके बावजूद यहां इसे खरीदने की होड़ लगी हुई है।

बता दें, यहां इन दो खरबूजों की कीमत लगभग 19.84 लाख रुपए (29,300 अमरीकी डॉलर) हैं। इस खरबूजे को यहां युबारी मेलॉन के नाम से जाना जाता है।

अधिकारियों का इसके बारे में कहना है कि यहां नॉर्थ होक्काइडो में स्थित साप्पोरो सेंट्रल होलसेल मार्केट में युबारी खरबूजे की नीलामी हुई थी जिसे यहां के एक स्थानीय फ्रूट्स पैकिंग फर्म ने सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा है।

साप्पोरो सेंट्रल होलसेल मार्केट के अधिकारी तत्सुरो शिबूता का इस बारे में कहना है कि यहां मई के महीने की शुरुआत से ही काफी अच्छी धूप निकल रही है जिस वजह से इस बार युबारी खरबूजे की पैदावार अच्छी हो रही है।

युबरी खरबूजे को जापानी लोग मान-प्रतिष्ठा से जोड़कर भी देख रहे हैं।

अपनी कीमत के कारण जापान में युबरी खरबूजा इस कदर मशहूर है कि लोग इसे खास मौकों पर अपने परिजनों और दोस्तों को उपहार के रूप में भी भेंट करते हैं।

शाकाहारी लोग निश्चित रूप से इन 5 प्रोटीन युक्त आहार को ज़रुर खाएं

यहां तक कि खास त्योहारों पर भी लोग एक दूसरे को युबरी खरबूजा उपहार में देते हैं।

जापान में ऐसा करना सामाजिक स्थिति और प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

इसलिए लोग इस पर विशेष ध्यान देते हैं। यही कारण है कि यहां लोगों में इस खरबूजे को खरीदने की होड़ लगी रहती है।

LIVE TV