इस जानवर का पेंटिंग हुनर देखकर सभी हैं हैरान, करता है महीने में लाखों की कमाई…

दक्षिण अफ्रीका का एक सुअर दुनियाभर में प्रसिद्ध हो रहा है। दरअसल ये कोई आम सुअर नहीं है ये एक खास तरह का आर्टिस्ट है। ये सुअर मुंह में कूची पकड़ कर तरह-तरह की पेंटिंग्स बना रहा है।

उसकी बनाई पेंटिंग्स काफी कीमत में बिक रही हैं। यही नहीं उसकी बनाई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी को लोग काफी सराह भी रहे है।

जरा हटके

दक्षिण अफ्रीका में इसकी शोहरत एक जबरदस्त पेंटर के रूप में हो रही है। इसका नाम पिकासो से प्रेरणा लेते हुए पिगकासो रखा गया है। पिगकासो अब तक कई पेंटिंग्स बना चुका है, उसकी पेंटिंग्स दूसरे देशों में खरीदी जा रही हैं।

पिगकासो की पेंटिंग लाखों रुपए में बिक रही है जिससे वह कमाई भी कर रहा है।

दरअसल, पिगकासो को उसकी बहन रोजी के साथ दक्षिण अफ्रीका के स्लाटरहाउस में जाने से तब बचाया गया था जब वह महज दो महीने का था।

सबसे खास बात तो यह है कि जैसे ही उसके दातों में कूची फंसाई जाती है और सामने कैनवस रखा जाता है, तब वो कूची को रंगों में डालकर उसे कैनवस पर फेरना शुरू कर देता है। इससे कई तरह की एबस्ट्रेक्ट पेंटिंग बनने लगती है।

IBM ने भारतीय युवाओं के कौशल पर उठाया सवाल, बताया नौकरी के लिए कम अनुभवी…

पिगकासो की इस पेंटिंग का नाम अमेजन रखा गया है। pigcasso.myshopify.com नाम की साइट पर उसकी ज्यादातर पेंटिग्स की प्रदर्शनी लगाई गई हैं।

फिलहाल इस साइट में पिगकासो की बनाई गईं 64 पेंटिंग्स रखी गई हैं।

पेंटिग्स के साथ उनकी कीमत भी दर्ज है। ये पेंटिंग्स अलग अलग नामों से इस साइट पर प्रदर्शित हैं। pigcasso.org/gallery पर भी आप पिगकासो का आर्ट वर्क देख सकते हैं।

LIVE TV