इस कुएं में सिक्का डालते ही पूरी हो जाती है हर मुराद, लेकिन जरा संभलकर…

पानी के कुओं के बारे में तो हम बस जानते ही हैं, लेकिन क्या आपको एेसे कुएं के बारे में पता हैं जिससे हमेशा रोशनी आती हो। जी हां, पुर्तगाल के सिंतरा शहर के पास एक कुआं है जिससे रोशनी निकलती है।

इस रहस्यमयी कुएं के बारे में कम लोग ही जानते हैं। इस कुएं में रोशनी कहां से आती है, ये आज तक एक रहस्य बना हुआ है।

इस कुएं में सिक्का डालते ही पूरी हो जाती है हर मुराद

सिक्के डालने से पूरी होती है हर मुराद

सिंतरा के पास क्विंट डॉ. रिगालेरिया महल में एक कुआं है। इस कुएं को लेबीरिन्थिक ग्रोटो भी कहा जाता है। लोग इस कुएं में सिक्के डालते हैं। लोगों की मान्यता है कि इसमें सिक्के डालने से हर मुराद पूरी होती है इसलिए इसे विशिंग वेल भी कहते है।

कुएं के अंदर की रोशनी आज भी है रहस्य

इस कुएं को देखने के लिए कई पर्यटक आते हैं। उनके मन में सही सवाल आता है कि आखिर यह रोशनी आती कहां से है क्योंकि इसके अंदर कोई भी लाइट का साधन नहीं है। आपको बता दें कि इस कुएं की गहराई चार मंजिला इमारत के बराबर है, जो नीचे जाते हुए सिंकुड़ जाती है।

दोनों कुएं सुंरगों के द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए हैं

इस कुएं के पास एक और छोटा कुआं है। यह दोनों कुएं सुंरगों के द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए है। देखने में यह कुआं बहुत ही खूबसूरत है। इसमें नीचे जाने के लिए चारों तरफ गैलरी बनी है, जिनमें सीढियां हैं।

खरमास खत्म होने के साथ ही शादी का सिलसिला शुरू, 14 मार्च तक खूब होंगी शादियां

इस कुएं के अंदर कई सुंरगे हैं जब इनसे रोशनी आती है तो यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है।

उल्टे टॉवर की तरह लगता है कुआं

देखने में यह कुआं उल्टे टॉवर की तरह लगता है। इसके निचले भाग में रेड क्रॉस का निशान बना है। इश कुएं को देखकर लगता है कि यह पानी जमा करने के लिए नहीं बल्कि किसी खास चीज के लिए बनाया गया है।

LIVE TV