
आप अगर कहीं घूमने जाते हैं और लेट हो जाते हैं तो जाहिर है आप किसी न किसी होटल में रूक जाते होंगे। लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी जगह है, जहां लोग घूमने तो जाते हैं लेकिन वहां के होटल में रात को रूकने से कांपते हैं। इसकी वजह बेहद डरावनी है, जिसे जानकर हर किसी के पसीने छूट जाते हैं।

ये होटल अमेरिका के कोलोराडो में है। वैसे तो कोलोराडो अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है और यहां काफी संख्या में लोग घूमने के लिए आते भी हैं, लेकिन रात होने से पहले ही वो यहां से निकल जाते हैं।
दरअसल, यह जगह एक भूतहा होटल की वजह से काफी महशूर है। कहा जाता है कि सूरज डूबने के बाद इस होटल में रहस्यमयी शक्तियां का वास हो जाता है, जो यहां के पूरे इलाके को प्रभावित करती हैं।
स्टेनली नामक यह होटल लगभग 100 साल पुराना है। 138 कमरों वाले इस होटल को साल 1909 में फ्रीलेन ऑस्कर स्टेनली और उनकी पत्नी फ्लोरा स्टेनली ने बनवाया था।
जब ये होटल बना था, तभी से यहां रूकने वाले लोगों को अजीब-अजीब से अहसास होने लगे। कहा तो यह भी जाता है कि इस होटल में रूकने वाले कई लोगों की यहां अचानक मौत भी हो चुकी है।
दूसरों पर प्रतिबंध लगाने वाले ‘ठाकरे’ पर बन रही फिल्म के लिए बुरी खबर
उनकी मौत के बाद होटल को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में इसे फिर से शुरू कर दिया गया।
कहा जाता हैै कि एक बार इस होटल में लेखक स्टीफन किंग अपनी पत्नी और बेटे के साथ रात को रूके थे। उस वक्त होटल में वो अकेले गेस्ट थे।
रात का समय था और उनका बेटा होटल की गैलरी में खेल रहा था। तभी उन्होंने अपने बेटे के पीछे एक डरावनी परछाई देखी। ये देख स्टीफन बुरी तरह डर गए और अगले ही दिन होटल खाली कर दिया।




