इवांका से क्यों नाराज हुई थी ट्रंप फैमिली, ये थी वजह

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के अच्छे दोस्त कहे जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत दौरे पर पूरे परिवार के साथ आये है। अपने इस दौरे का आगाज उन्होनें 24 फरवरी को अहमदाबाद से किया।उनके इस दौरे में उनके साथ उनकी तीसरी पत्नी मिलानिया और बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जैरेड कुशनर भी आये। और इन्होने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित किया।  ट्रंप की बेटी इवांका पहले भी भारत के दौरे पर आ चुकी हैं। उन्होंने जैरेड से प्रेम विवाह किया था।

ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार “इवांका” को “जैरेड” से शादी करने के लिए अपना धर्म तक बदलना पड़ा । जैरेड यहूदी धर्म से वास्ता रखते हैं और इवांका एक क्रिश्चियन परिवार से है।

ये भी पढ़े :हैदराबाद हाउस पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप

जैरेड ने अपनी पढ़ाई हार्वर्ड से पूरी की है। वे फिलहाल डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं । इवांका ने एमबीए की डिग्री हासिल की है।

ये भी पढ़े :रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए अब कर्नाटक टीम का हिस्सा बने के.एल. राहुल

इवांका और जैरेड की बात करें तो, इन दोनों की मुलाकात साल 2007 में हुई थी। बताया जाता है कि जैरेड की मां को इवांका के साथ रिश्ते से आपत्ति थी।

ये भी पढ़े :धोनी और कपिल देव के बाद अब सौरभ गांगुली पर बनेगी फिल्म, करण जौहर ने किया ऐलान

इवांका क्रिश्चियन थीं और वो लोग यहूदी धर्म से थे। ऐसे में इवांका ने जैरेड से शादी के लिए अपना धर्म बदल लिया। साल 2009 में दोनों की शादी हुई। और इनके तीन बच्चे भी है। इवांका के धर्म परिवर्तन  ट्रंप ने भी नाराजगी जताई थी।

 

LIVE TV