इलेक्ट्रिॉनिक टूथब्रश से रखें दांतों की सेहत पर नजर

हमारे शरीर के अहम हिस्से दांत के प्रति हमारी केयर थोड़ी कम हो जाती है। हम बस इसी से काम चला लेते हैं कि दो बार ब्रश करने से ही दांतों की सारी समस्या खत्म हो जाएगी, जो सरासर गलत है। ब्रश करने से ज्यादा हमारे लिए ये जानना जरूरी है कि हम जो भी ब्रश इस्तेमाल कर रहे हैं, वो कैसा है और क्या हम उसे सही तरीके से पकड़ रहे हैं या हमारे दांतों में ब्रशिंग का असर हो रहा है? इन सब परेशानियों से राहत दिलाएगा इलेक्ट्रिक टूथब्रश।

इलेक्ट्रिक टूथब्रश

क्या है इलेक्ट्रिक टूथब्रश : ब्रश करने का सही तरीका और दांतों से जुड़ी सारी सही जानकारी उपलब्ध कराने में इस डिवाइस का सबसे ज्यादा योगदान है। इस इलेक्ट्रिक टूथब्रश को आप रोज की दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। इस डिवाइस को सबसे अनोखा इसका डिजाइन बनाता है, जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बच्चों से लेकर हर उम्र तक के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। ये अब तक का पहला इलेक्ट्रिक टूथब्रश है, जिसे आप ब्लूटूथ के जरिये अपने स्मार्टफोन या टैबलेट से कनेक्ट कर सकते हैं और ब्रशिंग के दौरान आपके द्वारा की गई सही-गलत सारी गतिविधियों के बारे में एक अनुमानित प्रमाण देख सकते हैं।

OMG! पत्थर मारकर पता करते हैं कि महिला के गर्भ में लड़की है या लड़का

ये डिवाइस कैसे करती है काम : चार्जेबल और पोर्टेबल इस डिवाइस को आराम से कहीं भी ले जा सकते हैं और कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दातों से जुड़ी सारी परेशानियों के बारे में ये डिवाइस आपको आपके स्मार्टफोन के स्क्रीन में सही रिजल्ट दिखा देती है। हाथों में आराम से फिट हो जाने वाले इस इलेक्ट्रिक ब्रश में घुमावदार ब्रिस्टल लगे होते हैं, जो मसूड़ों को स्वस्थ बनाते हैं। यह डिवाइस कोलिब्री प्लाक को बेहतर ढंग से रोकने में मदद करती है। आप दांतों में कितनी बार ब्रश करते हैं, उसकी गिनती के साथ यह डिवाइस आपको मौखिक हेल्थकेयर पेशेवरों से सलाह प्रदान कराती है और साथ ही आपके दांतों की संख्या को भी ट्रैक करती है।

ये भी है खास : ब्रशिंग को लेकर बच्चों की आदत एकदम सही रहे, इस डिवाइस का मुख्य काम यही है। आप अच्छी तरह से ब्रश कर रहे हैं या नहीं, इसका भी पता आपको चल जाएगा। दो सप्ताह की बैटरी लाइफ के साथ आप इसे आराम से कहीं भी ले जा सकते हैं। इस डिवाइस को बच्चे इसलिए और पसंद करेंगे, क्योंकि इसमें एक आसान गेम सुविधा भी दी गयी है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत यही है कि आप इसकी स्टिक से इसके ब्रश को बदल सकते हैं और बिना किसी डर के आप एक ब्रश अलग-अलग लोगों से साझा भी कर सकते हैं।

बुलंदशहर हिंसा में मारे गए युवक का परिवार योगी से मिला

जानें कि क्या है इसकी कीमत
अलग-अलग ब्रांड और कीमत की बात करें तो इसमें कई विकल्प मिल जाएंगे, जोकि 25 सौ रुपए से शुरू है। ब्रांड की बात करें तो कीमत और भी बढ़ सकती है। रंगों में भी आपके पास चुनाव के बेहतर विकल्प हैं। यानी अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रख सकते हैं।

LIVE TV