इनेलो को फिर बड़ा झटका, विधायकों के बाद इस सांसद ने थामा बीजेपी का दामन

नई दिल्ली। हरियाणा की इंडियन नेशनल लोकदल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एकमात्र राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले अभय सिंह चौटाला के खास, नूंह विधायक जाकिर हुसैन और जुलाना विधायक परमिंदर सिंह ढुल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में बीजेपी ज्वाइन की थी।

बता दें कि इन दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद इनेलो में 6 ही विधायक अभय सिंह चौटाला के साथ बचेंगे। इनेलो कार्यकर्ता इस बात से हैरान हैं कि पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के हरियाणा दौरे के बावजूद विधायकों में भगदड़ मची हुई है।

इनेलो के पास कभी 19 विधायक हुआ करते थे। दो विधायकों जसविंदर सिंह संधू और डॉ हरिचंद्र मिढ़ा का निधन हो गया जबकि एक विधायक नगेंद्र भड़ाना पहले दिन से ही भाजपा के पाले में खड़े हुए हैं। इनेलो ने आज तक भड़ाना के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

तो वहीं जानकारी के लिए ये भी बता दें कि इनेलो में टूट के बाद जननायक जनता पार्टी का गठन हुआ। जिसमें चार विधायक दुष्यंत चौटाला के साथ चले गए तो दूसरी तरफ आधा दर्जन विधायक भाजपा का दामन थाम चुके हैं। विधायक नसीम अहमद पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें भी कांग्रेस से तोड़ने की कोशिश हो रही है।

पहली बार सदन में बोले पूर्व मंत्री, अल्पसंख्यकों पर कही बड़ी बात

इस बीच भाजपा ने सभी जिलों में सदस्यता प्रमुखों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश के सदस्यता प्रमुख गोविंद भारद्वाज होंगे, जबकि सह प्रमुख विशाल सेठ होंगे।

LIVE TV