इंदौर के एमवाय अस्पताल में 5 मरीजों की मौत

इंदौरइंदौर| मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल इंदौर के महाराजा यशवंत राव अस्पताल में गुरुवार को पांच मरीजों की मौत हो गई। मौत की वजह ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित होने की बात कही जा रही है, लेकिन संभागायुक्त संजय दुबे ने ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित होने और चिकित्सकीय लापरवाही को नकारते हुए मौतों को सामान्य बताया है।

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को विभिन्न आयु वर्ग के पांच मरीजों की एमवाय अस्पताल में मौत हुई। मरीज गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती थे। लोगों का कहना है कि सुबह लगभग चार बजे ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे मरीज तड़पने लगे और एक के बाद एक पांच की मरीजों की मौत हो गई। जिन मरीजों की मौत हुई है, वे 27 से 70 वर्ष के बीच के थे।

यह भी पढ़ें : रेप पीड़िता ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पुलिस ने कहा- नहीं होगी कार्रवाई

वहीं, संभागायुक्त संजय दुबे का कहना है कि मौतें गंभीर बीमारी के चलते हुईं। ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने की बात पूरी तरह गलत है। आईसीयू में औसत तौर पर चार से छह मरीजों की हर रोज मौत होती है, क्योंकि यहां गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है। मरने वालों में एक भी बच्चा नहीं है। किसी तरह की चिकित्सकीय लापरवाही भी नहीं हुई।

LIVE TV