अब बनेगा पूरे भारत में एक ही समय को हर जगह इस्तेमाल करने का कानून

नई दिल्ली। ब्रितानी शासनकाल ने भारत को कई चीज़ें दी हैं। इनमें से एक अहम चीज़ है पूरे देश का एक ही टाइमज़ोन में होना। कई लोगों के अनुसार ये अनेकता में एकता का प्रतीक है। लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी मानते हों कि भारतीय मानक समय यानी इंडियन स्टेंडर्ड टाइम एक अच्छी चीज़ है।

अब बनेगा पूरे भारत में एक ही समय को हर जगह इस्तेमाल करने का कानून

इससे कई अलग अलग दिशाओं में समय का बड़ा अंतर हो जाता है इसीलिए इसे हर जगह इस्तेमाल नहीं किया जाता। शायद इसीलिए अब भारत में एक ही समय को हर जगह इस्तेमाल करने के लिए कानून बनाने की बात चल रही है।

ज्ञात हो कि जिस तरह जर्मनी में जर्मन समय वैधानिक समय है उसी तरह भारत में भी यहां के वैधानिक समय का इस्तेमाल किया जाएगा। जिसके बाद देश का अपना मानक समय होगा। नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी (एनपीएल) अब रेलवे से लेकर बैंकिंग सेक्टर तक सबको सटीक समय की जानकारी देगी।

रायबरेली में मतगणना की तैयारियां हुईं पूरी, प्रशासन ने कई बदलाव

एनपीएल के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार असवाल ने सोमवार को बताया कि सरकार ने देश में हर उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले समय को एनपीएल की घड़ी के अनुरूप करने की योजना बनाई है। एनपीएल का समय अंतरराष्ट्रीय समय की तुलना में 2.7 नैनो सेकंड तक सटीक है। अभी देश का सटीक समय आकाशवाणी और दूरदर्शन द्वारा लोगों तक पहुंचाया जाता रहा है।

दिनेश कुमार ने आगे बताया कि सरकार की योजना पूरे देश में सिर्फ एक समय के इस्तेमाल की है, जो भारत का मानक समय होगा। इसके अनिवार्य इस्तेमाल के लिए सरकार जल्द ही संसद में विधेयक लाएगी। इस मामले में उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों से उनकी चर्चा चल रही है। इसरो ने तो अपने प्रक्षेपणों में इसका इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है।

ट्रेन के टॉयलेट में महिला की दर्दनाक हत्या

गौरतलब है कि भारत में अधिकारिक समय तो है, लेकिन उसे वैधानिक दर्जा नहीं दिया गया है। इसी कारण हम किसी भी समय का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र है। लेकिन भारत में एक समय के मानक हो जाने के पूरे देश में एक ही समय को माना जायेगा। इससे डिजिटल लेनदेन में साइबर सुरक्षा के मद्देनजर कोई दिक्कत नहीं होगी।

LIVE TV