आसमान में आज दिखेगा ‘ब्लू मून’, जानिए इसकी खासियत

रात में चाँद को देखना कई लोगों को अच्छा लगता है। रात के चाँद जैसी चाँदनी और कही देखने को नही मिलती। वैज्ञानिकों ने आज के लिए अनुमान लगाया है कि रात को एक खगोलीय घटना होगी। साथ ही वैज्ञानिकों का दावा है कि आज रात को खगोलीय घटना के कारण ‘ब्लू मून’ देखने को मिलेगा। बतादें कि यह घटना बेहद दुर्लभ और कई सालों में एक बार होती है।

क्या आपको पता है कि यह ब्लू मून क्या होता है? अगर नहीं तो हम आपको बतादें कि वैसे तो आम तौर पर हर महीने में एक बार पूर्णीमा व एक बार अमावस्या होती है। पर जब भी किसी महीने में 2 बार पूर्णीमा पढ़ती है तो दूसरी पूर्णीमा को मिकलने वाले पूरे चाँद को ‘ब्लू मून’ कहा जाता है।

क्यूं होती है यह घटना:
यदि बात करें नासा के दिये गए तर्क की तो उनका यह कहना है कि यह घटना बहुत दुर्लभ होती है। साथ ही नासा ने कहा कि इस घटना को हम ब्लू मून के नाम से जानते हैं पर यह दुनिया में हर जगह नीला नही दिखेगा।चाँद के नीले दिखने का कारण कणों का बिखराव है जो कि हर जगह समान होना असंभव है जिसके कारण हर जगह इसको नीला नही देखा जा सकता। वैज्ञानिक बताते हैं कि यह कोई आम बात घटना नही है।

आपको बतादें कि इससे पहले यह घटना 2018 में देखने को मिली थी जिसके बाद आज वह अवसर आया है जब आप इसे दोबारा देख पाएंगे। वैज्ञानिकों के अनुसार आज रात 8:19 पर यह घटना घटित हो सकती है। साथ ही वैज्ञनिकों का अनुमान है कि इसके बाद यह खगोलिक घटना 2023 को देखने को मिल सकती है।

LIVE TV