बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘आयशा टाकिया’ को ससुर से यह बात करने पर होना पड़ा था शर्मिंदा, जानिए क्या थी बात

बॉलीवुड अभिनेत्री Ayesha Takia का आज बर्थडे है। एक्ट्रेस ने एक एडवरटाइमेंट से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। अपने शुरुआती कॅरियर में आयशा की क्यूट अदाओं का हर कोई दीवाना था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस 'आयशा टाकिया'

‘Tarzan: The Wonder Car’ फिल्म से लोगों की नजर में आईं आयशा ने बहुत जल्द अपने कॅरियर में उड़ान भर ली थी। वह सलमान खान के साथ फिल्म ‘Wanted’ में भी नजर आई थीं। लेकिन आयशा ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। साथ ही प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद आयशा का ऐसा हुलिया बदला की लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि उन्होंने सर्जरी की बात को कभी नहीं स्वीकारा लेकिन उनकी तस्वीरें इस बारे में साफ बताती हैं।

सलमान की ‘दबंग 3’ पर शिवलिंग का अपमान करने के चलते मंडराया भयानक खतरा

अगर आयशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह कुछ समय पहले सुर्खियों में तब आईं थीं जब उनके पति ने बताया था कि कोई व्यक्ति उनकी पत्नी को धमकी भरे कॉल कर रहा है। आयशा के पति फरहान आजमी ने ट्वीट किया था,’पत्नी आयशा, मां और बहन को कोई लगातार धमकी दे रहा है।

मुंबई पुलिस के डीसीपी दहिया ने मेरे फोन और मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। हम लोगों के बैंक अकाउंट भी फ्रीज हो गए हैं।’ कोई व्यक्ति लगातार आयशा को फोन कर धमका रहा था कि वह और फरहान जल्द ही सलाखों के पीछे ले जाएंगा।

15 साल पहले हुए पंगे का विवेक ओबोराय ने सलमान को दिया माकूल जवाब, भड़क सकते हैं ‘बजरंगी भाईजान’

इसके अलावा आयशा टाकिया का ससुराल राजनीति से जुड़ा है। आयशा के ससुर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अबू आजमी हैं। वर्ष 2014 में अबू आजमी ने महिलाओं को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जो महिलाएं सहमति या बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाती हैं, उन्हें फांसी पर टांग देना चाहिए।

सुसर के इस बयान की वजह से उन्हें को काफी शर्मिंदा होना पड़ा था। हालांकि आयशा और उनके पति ने इस बयान की निंदा की थी। आयशा ने ट्वीट कर कहा था, ‘मीडिया में मेरे ससुर का जो बयान सामने आया है, अगर वही सही है, तो मैं और फरहान इसे लेकर बेहद शर्मिंदा हैं। हम इस तरह की मानसिकता नहीं रखते। यह महिलाओं का अपमान है।’

LIVE TV