आपसी विवाद के चलते पत्नी ने पति को मारी गोली, मौके पर ही मौत

सीतापुर-यूपी के सीतापुर में पत्नी ने पति की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की पति पत्नी में कई महीनों से विवाद चल रहा था। दोनों की शादी को महज 1 साल से भी कम समय हुआ था लेकिन दोनों की शादी के बाद से ही आपस में मतभेद रहने लगे। जिसके चलते पत्नी ने पति की गोली मारकर हत्या कर दी।

आपको बता दें कि सीतापुर के मछरेहटा इलाके के हालुपुर गांव के रहने वाले पुष्कर की शादी रूबी के साथ लगभग एक साल पहले हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच में मतभेद रहने लगे। जिससे दोनों में विवाद बढ़ता गया।

शुक्रवार की सुबह करीब 3:30 बजे रूबी ने अपने पति पुष्कर की बेडरूम में ही तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात को अंजाम देने वाली पत्नी रूबी मिश्रा को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आते ही रूबी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

IPL: जब धोनी ने खोया अपना आपा, मैच फ़ीस का 50 प्रतिशत लगा जुर्माना

वहीं इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह का कहना है कि 3:30 बजे एक पत्नी अपने पति की गोली मार का हत्या कर दी। दोनो की शादी को महज एक साल हुआ था। दोनों का आपस में शादी के बाद से ही विवाह रहता था। तमंचा कारतूस सहित आरोपी पत्नी भी रूबी मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

LIVE TV