आपके घर में छिपा है ये छोटा जीव, जो कर सकता है पूरी मानव जाति का विनाश…

खेत, बाग, बगीचे और जंगलों में जीव जंतुओं का पाया जाना तो स्वाभाविक है लेकिन बहुत कम जीव हैं जो हमारे बेहद करीब रहते हैं। यहां बेहद करीब से मतलब है हमारे घर में।

घर में रहने वाले जीवों में छिपकली और मकड़ी प्रमुख हैं लेकिन आज हम आपको 8 टांगों वाली जीव मकड़ी के बारे में कुछ अहम जानकारी आपको देने जा रहे हैं।

 घर में छिपा है ये छोटा जीव

जैसा की आप जानते हैं अधिकतर मकड़ियां इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचातीं खासकर वे जो घर में रहती हैं। कुछ मकडियां बेहद जहरीली भी होती हैं जिसके काटने से इंसानों के शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है।

जानकारी के लिए बता दें कि मकड़ियां पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में हमारी काफी मदद भी करती हैं। पिछले साल वैज्ञानिकों ने मकड़ियों पर शोध किया था। इस शोध के आंकड़े चौंकाने वाले थे।

इस शोध में बताया गया था कि मकड़ियां साल भर में 400 से लेकर 800 मिलियन टन कीड़े-मकौड़ों का शिकार कर लेती हैं। इस शोध को ध्यान में रखते हुए कई और शोध किए गए जिसका निष्कर्ष हैरान और परेशान कर देने वाला था।

जानकारों की मानें तो मकड़ी द्वारा इतने टन का शिकार कर जाना इंसानों के लिए घातक साबित हो सकता है। बशर्ते मकड़ियां इंसानों पर हमला न बोल दें।

आपने कभी सोचा है आमतौर पर छोटे जीवों जैसे मेंढक,छिपकली, सांप, मछली और पक्षी का शिकार करने वाली यह मकड़ियां इंसानों का सर्वनाश कर सकती हैं।

हरण के समय मां सीता ने रावण को बताई ऐसी बात, सुनकर काँप जाएगी आपकी रूह…

इनके शिकार करने की तुलना दुनिया में मौजूद इंसान के वजन से की जाए तो दुनिया के इंसानों के कुल वजन से ज्यादा शिकार यह मकड़ियां कर लेती हैं।

कुल मिलाकर अगर धरती पर मौजूद मकड़ियां एक साथ होकर इंसानों का शिकार करने पर उतर आती हैं तो पलक झपकते ही मानव सभ्यता समाप्त हो जाएगी।

LIVE TV