आदित्य हत्याकाण्ड : रॉकी के दोस्त का सरेंडर, अब सामने आएगा सच

पटना। गया के आदित्य हत्याकाण्ड में आरोपी रॉकी यादव के दोस्त टेनी यादव ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। सात मई को आदित्य की हत्या कर दी गई थी। आरोप लग रहे हैं कि उनकी गाड़ी को पास देने पर रॉकी ने आदित्य को गोली मार दी। गोली मारे जाने के दौरान टेनी यादव भी रॉकी की कार में था।

आदित्य हत्याकाण्ड

आदित्य हत्याकाण्ड में अहम मोड़

टेनी ने सोमवार की सुबह करीब 10 बजे गया कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अब टेनी का बयान इस मामले में रॉकी के खिलाफ अहम सबूत बन सकता है।

रॉकी जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा है। आदित्य हत्याकाण्ड के सामने आने के बाद मनोरमा देवी को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया था। उनके खिलाफ शराबबंदी के नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। वहीं, पुलिस ने मनोरमा देवी के खिलाफ बेटे को बचाने के आरोप में भी केस दर्ज किया था।

मनोरमा के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था, जिसके बाद से वह फरार चल रही थीं। पुलिस ने उनके मकान समेत कई संपत्तियों को सील कर दिया है। गया कोर्ट ने हाल में मनोरमा देवी की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। कोर्ट ने साफ किया है कि उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाई गई है।

LIVE TV