आदित्य नारायण ने रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा, जाने इस एक्ट्रेस से 10 साल से कर रहे हैं डेट

आदित्य नारायण भारतीय फिल्म अभिनेता, संगीतकार और  गायक हैं। वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने वाले है।  हाल ही में ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में आदित्य ने बताया कि वह इसी साल के आखिरी तक शादी करेंगे। उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल के साथ 10 साल से रिलेशनशिप में है और अब इतने साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया है।  

आपको बता दे कि आदित्य और श्वेता की मुलाकात 2010 में फिल्म ‘शापित’ के सेट पर हुई थी। आदित्य नारायण आगे कहते हैं कि, ‘मैंने अपने रिश्ते को कभी छिपाकर नहीं रखा है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इसके बारे में बहुत कुछ कहा और लिखा जा रहा था। इसलिए, मैंने इसके बारे में बात नहीं करने का फैसला लिया था।  उन्होंने यह भी बताया कि श्वेता मेरी लाइफ पार्टनर बनने वाली है यह बात से मैं बेहद खुश हूं।  

LIVE TV