आतंक के खिलाफ भारत को हाथ लगी एक बड़ी कामयाबी,पढ़े पूरी खबर…

नई दिल्ली। भारत एक तरफ कोरोना महामारी के जंग से लड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बोर्डर पर आतंकवादियों से लोहा ले रहा है तो इसी बीच भारत को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। खबर आ रही हैं कि शुक्रवार म्यांमार ने 22 आतंकवादियों को भारत को सौंप दिया। आपको बता दें कि पूर्वोत्तर में  भारत  आतंकवाद  क्षेत्रों में से एक माना जाता है।

मिली जानकारी के मुताबिक म्यांमार ने NSA अजीत डोभाल की निगरानी में गुप्त अभियान के तहत 22 उग्रवादियों को भारत सौंपा है। इस अभियान के साथ ही पहली बार बैक डोर डिप्लोमेसी ने परिणाम दिखाए हैं। इन उग्रवादियों को भारत सौंपते हुए म्यांमार ने साफ कर दिया कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में म्यांमार भारत के साथ है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक पैकेज की चौथी किस्त का दे रही हैं ब्योरा

सभी उग्रवादियों को एक विशेष उड़ान द्वारा भारत वापस लाया गया। इस पूरे मिशन पर खुद NSA अजीत डोभाल निगाह बनाए हुए थे। इस मिशन की कामयाबी को भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत की तरह देखा जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों को एक विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया। आतंकवादियों के समूह को पहले मणिपुर में राजधानी इंफाल में स्थानीय अधिकारियों को सौंपा गया और फिर असम में गुवाहाटी में लाया गया।

 

ऐसा माना जाता है कि म्यांमार में सक्रिय इन आतंकवादियों को भारत को सौंपने से पूर्वोत्तर राज्यों में आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने बाहरी खुफिया एजेंसी और म्यांमार के अधिकारियों के बीच समन्वय में अहम भूमिका निभाई। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार उत्तरपूर्व के अधिकांश उग्रवादी समूह म्यांमार को अपना सुरक्षित ठिकाना मानते हैं। वहीं अपने कैंप्स लगाते हैं और नए लोगों की ट्रेनिंग भी इन्हीं कैंपों में होती है।

सूत्रों के मुताबिक पिछले साल फरवरी-मार्च के महीने में एक ऑपरेशन 22 उग्रवादियों को पकड़ा गया था। बारह विद्रोही जो वापस लाए गए हैं, वे मणिपुर के हैं। जोकि यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट, पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कंगलिपक, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और Kanglei Yawol Kanna Lup जैसे समूहों से संबंधित हैं। इसके अलावा 10 में से 5 नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के हैं जबकि कई अन्य कामतपुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन के हैं।

 

LIVE TV