स्थापना दिवस: उत्तराखंड हुआ 20 साल का, जानें कैसे बना देश का 27वां राज्य

स्थापना दिवस। कई सालो के आंदोलन के बाद आज यानी 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड को भारत गणराज्य के 27वें राज्य के रुप में घोषित किया गया था। उत्तराखंड को पहले उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जिसके बाद 2007 में इस राज्य का नाम अधिकारिक रुप से उत्तराखंण्ड कर दिया गया। इस राज्य की सीमाएं उत्तर से तिब्बत और पूर्व से नेपाल से जुड़ी हुई है। पश्चिम से हिमाचल तो दक्षिण से उत्तर प्रदेश से जुड़ी हुई है।

उत्तराखण्ड राज्य का गठन होने से पहले यह उत्तर प्रदेश का एक बड़ा हिस्सा था। 9 नवंबर को यह राज्य 19वां साल का पूर हो गया है।


इस राज्य में हिन्दू धर्म से जुड़े पवित्र तीर्थ स्थल है साथ उत्तराखंड में भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल गंगोत्री स्थित है। उत्तराखंड देश का एक अकेला राज्य है जहां दो विधानसभा भवन है तो वहीं तीसरा बनने की तैयारी में है।

LIVE TV