आज से होगा चारधाम यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की टोली होगी गंगोत्री धाम के लिए रवाना

आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा।  गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल एवं सचिव दीपक सेमवाल ने बताया कि भैरोंघाटी में पूरी रात भजन-कीर्तन किया जाता है।

 चारधाम यात्रा

यहां श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। मंगलवार सुबह गंगा जी की डोली यात्रा गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। गंगोत्री पहुंचकर वहां गंगा स्तोत्र, गंगा लहरी एवं गंगा सहस्त्रनाम पाठ कर गंगा का अभिषेक किया जाएगा। अभिजीत मुहूर्त में पूर्वाह्न 11:30 बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

इस मौके पर श्रद्धालु मंदिर के भीतर जल रही अखंड ज्योति के दर्शन का पुण्य लाभ भी अर्जित कर सकेंगे। विधि विधान एवं विशेष पूजा-अर्चना के साथ गंगा जी की भोग मूर्ति को मंदिर के भीतर विराजमान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के विवादित भाषण पर विपक्ष के दो बड़े नेताओं ने जमकर साधा निशाना 

वहीं इसके साथ ही मां यमुना की डोली को खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए विदा किया जाएगा। मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेश्वर उनियाल ने बताया कि मंगलवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान के बाद सुबह 9 बजे मां यमुना की मूर्ति को यमुना मंदिर से बाहर निकाला जाएगा।

LIVE TV