आज का सुविचार: अभी भी प्रासंगिक हैं वर्षों पहले लिखी गयी यह बातें, बदल सकती हैं आपका जीवन
आचार्य चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ, प्रकांड अर्थशास्त्री के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने नीति शास्त्र में अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर जहां जीवन की हर परिस्थिति का सामना करना और सुख दुख में विचलित न होने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं, वहीं उन्होंने सफलता पाने के भी कई मंत्र बताए हैं। इनका अमल करने से व्यक्ति जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छू सकता है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य द्वारा वर्णित नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं।

आज से तकरीबन 2300 साल पहले चाणक्य नीति लिखी गयी थी। लेकिन उसमें लिखी ज्यादातर बातें आज भी उतनी ही सटीक बैठती है जैसी की उस दौरान थी। आइए आचार्य चाणक्य की लिखी उन्हीं कुछ बातों को जानते हैं।
- मन में सोचें गये काम को किसी के सामने जाहिर नहीं करना चाहिए। उस काम को मन में रखते हुए ही पूरा करना चाहिए।
- जो व्यक्ति ज्ञान आर्जन करने में, खाने में और काम करने में शर्माता नहीं वह सुखी रहता है।
- जो भविष्य के लिए तैयार है वह किसी भी परिस्थिति को चतुराई से निपटाता है।
- नसीब के सहारे चलने वाले लोग जल्द ही बर्बाद हो जाते हैं।
- दूर दिखने वाली चीज असंभव दिखाई देती है। हालांकि हमारी पहुंच से बाहर दिखने वाली चीज भी आसानी से हासिल हो सकती है। यदि हम उसके लिए मेहनत करें।
- भविष्य में आने वाली मुसीबतों से बचने के लिए धन इकट्ठा करना चाहिए।
- प्रत्येक चीज की अति बुरी होती है। अत्यधिक सुंदरता के कारण ही सीता का हरण हुआ था। इसी के साथ अत्यधिक घमंड के कारण ही रावन का अंत।