आज का सुविचार : चाणक्य नीति के वह विचार जो बदल देंगे आपका जीवन

आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र की रचना की थी जिसे चाणक्य नीति के नाम से भी जाना जाता है। भले ही चाणक्य द्वारा लिखी गयी बातें पुरानी हों लेकिन उनके द्वारा कहे गये वचन आज भी उतने ही सटीक औऱ सही साबित होते हैं।

आचार्य चाणक्य ने कई अनमोल विचार बताएं हैं उनमें से कुछ हैं

  • भाग्य भी उन्हीं का साथ देता है जो कठिन से कठिन स्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति अडिग रहते हैं।
  • आलसी मनुष्य का न तो वर्तमान का पता रहता है और न ही भविष्य का ठिकाना।
  • नसीब के सहारे चलना अपने पैरो पर कुल्हाड़ी मारने के बराबर है और ऐसे लोगो को बर्बाद होने में वक्त भी नही लगता है।
  • जो मेहनती है वे कभी गरीब नही हो सकते है और जो लोग भगवान को हमेसा याद रखते है उनसे कोई पाप नही हो सकता है क्यूकी दिमाग से जागा हुआ व्यक्ति हमेसा निडर होता है।
  • अच्छे आचरण से दुखो से मुक्ति मिलती है विवेक से अज्ञानता को मिटाया जा सकता है और जानकारी से भय को दूर किया जा सकता है।
LIVE TV