आज का सुविचार : चाणक्य नीति : जीवन में इन दो रिश्तों का है खास महत्व

आचार्य चाणक्य बहुत गुणवान और बुद्धिमान व्यक्ति थे। उन्होंने अपने बुद्धि कौशल से जीवन में सफलता पाने की कई ऐसी नीतियां बनाई हैं जिनका पालन करने से हमें जीवन में यश और सफलता की प्रप्ति होती है। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि हमारे जीवन में रिश्तों का बहुत महत्व होता है। चाणक्य नीति के अनुसार हर मनुष्य के जीवन में दो ऐसे रिश्ते होते हैं जो उसके सबसे नजदीक होते हैं। वह दो रिश्तें हैं पत्नी और मित्र का।

पत्नी मित्र की भूमिका भी निभाती है। मित्रता का रिश्ता हमें विरासत में नहीं मिलता यह रिश्ता ऐसा होता है जिसे इंसान खुद बनाता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि विवाह और मित्रता बहुत सोच-समझ कर ही करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : ‘बाबा का ढाबा’ के बुज़र्ग दंपत्ति ने बहुत कम उम्र में की शादी, जाने कैसा रहा कांता प्रसाद और बादामी देवी के जीवन का अब तक का सफर

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जिस भी व्यक्ति के जीवन में एक योग्य पत्नी और सच्चा मित्र हैं, वह व्यक्ति कठिन से कठिन समय को भी हंस कर गुजार सकता है। मगर जिस व्यक्ति के जीवन में योग्य और विश्वास करने योग्य पत्नी और मित्र नहीं हैं तो वह इंसान कितना ही प्रतिभाशाली और संपन्न क्यों न हो उसे असफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।

LIVE TV